{"_id":"6006d1498ebc3e2e6e5ef9b7","slug":"seven-injured-in-two-classes-eight-arrested-jaunpur-news-vns569935277","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वर्गों में मारपीट सात घायल, आठ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वर्गों में मारपीट सात घायल, आठ गिरफ्तार
विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ढंढवारा कलां गांव में सोमवार की शाम तेज रफ्तार बाइक चलाने मना करने पर कहासुनी के बाद दो वर्गों में जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले जिसमें दोनों तरफ से सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
क्षेत्र के ढंढ़वारा कला गांव में सोमवार की शाम एक युवक तेज रफ्तार से बाइक से गुजर रहा था। बाइक सवार युवक डॉ. आसिफ़ के घर के पास पहुंचा था तभी बस्ती के कुछ लोगों ने बाइक रोक कर धीमी गति से चलने को कहा। इसी बात को लेकर बाइक सवार युवक और वहां जुटे लोगों में कहासुनी होने लगी। कहासुनी के दौरान लोगों ने बाइक सवार युवक की पिटाई कर दी। इसकी जानकारी बाइक सवार युवक की बस्ती के लोगों को हुई तो गुस्साए लोग दूसरे पक्ष के लोगों के घर पहुंच गए। जहां दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष से सोहन राजभर (28), रमेश राजभर (28), विकास राजभर(26), रमेश कुमार (27), प्रवेश (25) और दूसरे पक्ष से शाहनवाज (33), तनवीर (20) घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ संजय कुमार का कहना है कि मारपीट में दोनों पक्षों को चोट आई है। दोनों तरफ से मिली तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आठ को गिरफ्तार किया गया है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।