फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   septicemia and meningitis will get rid of

सेप्टिसीमिया और मेनिनजाइटिस से मिलेगा छुटकारा

Wed, 05 Aug 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
septicemia and meningitis will get rid of
जौनपुर। बच्चों में मौत का कारण बन रहे मेनिनजाइटिस, सेप्टिसीमिया और निमोनिया से बचाव के उपाय किए जा रहे हैं। इसके लिए उनको पीसीवी (निमो काकल कांजूगेटेड वैक्सिन) लगाया जाएगा। वैक्सिन महंगी होने के कारण ज्यादातर बच्चों को वैक्सिन की खुराक नहीं मिल पाती थी लेकिन अब सरकार ने इसे मुफ्त में अभियान चलाकर पिलाने का निर्णय लिया है। जिले में डेढ लाख से अधिक नवजात और किशोर को वेक्सिन पिलाने का लक्ष्य तय किया गया है। 10 अगस्त को लखनऊ में मुख्यमंत्री इसका उद्घाटन करेंगे। पहले चरण में 56 जिलों में वैक्सिनेशन का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

सीएमओ डा. राकेश कुमार ने बताया कि बच्चों के लिए मेनिनजाइटिस, सेप्टिसीमिया और निमोनिया काफी खतरनाक माना जाता है। अभी तक बच्चों की जिनती मौत होती थी उसमें से 16 फीसदी मरने वाले बच्चों में निमोनिया कारण बनता था। लेकिन पीसीवी वैक्सिन के आने से बच्चों की होने वाली को कम किया जा सकेगा। जिले में वैक्सिन की पहली खेप पहुंच गई है। जिले में 11 बीमारियों के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान में इसे शामिल कर लिया जाएगा। 13 अगस्त से वैक्सिनेशन का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। एएनएम, आशा और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्लिनेशन का प्रशिक्षण दे दिया गया है। संक्रमण की एक जानलेवा जटिल अवस्था.सेप्सिस तब होता है जब किसी संक्रमण को रोकने के लिए रक्त में छोड़े गए रसायन पूरे शरीर में सूजन पैदा कर दें। इससे एकाधिक अंगों को नुकसान पहुंचाने वाले कई परिवर्तन शुरू हो सकते हैं। जिनसे अंग काम करना बंद कर सकते हैं और कभी-कभी मृत्यु भी हो सकती है।
विज्ञापन

बच्चों को दी जाएगी तीन खुराक
जौनपुर। वैक्सिन की तीन खुराक बच्चों दी जाएगी। पहले खुराक डढे माह पर, दूसरी खुराक साढे तीन माह पर और अंतिम खुराक 9 माह पर दी जाएगी। सामान्य रूप से यह वैक्सिन आठ सौ की आती है। लेकिन सरकार ने इसे मुफ्त में पिताने का निर्णय लिया है। 11 बीमारियों से बचाव के लिए चल रहे अभियान में इसे भी शामिल कर लिया गया। अब एक साथ 12 बीमारियों के लिए वैक्सिन दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed