फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Semester exams begin at Kashi Vidyapeeth; papers will continue until May 22

Jaunpur News: काशी विद्यापीठ में सेमेस्टर परीक्षा शुरू, 22 मई तक चलेंगे पेपर

Fri, 17 Apr 2026 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Semester exams begin at Kashi Vidyapeeth; papers will continue until May 22
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मुख्य परिसर के साथ ही इससे सबद्ध महाविद्यालयों में सेमेस्टर परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू हुईं। इसमें वाराणसी, चंदौली समेत पांच जिलों में 30 हजार से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा देंगे। समय से परिणाम जारी करने के उद्देश्य से जैसे-जैसे परीक्षा खत्म होती जाएगी, मूल्यांकन के लिए जिलेवार बने संकलन केंद्रों से कॉपियां विवि में लाई जाएंगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालयों काॅलेजों में समय से प्रवेश, परीक्षा परिणाम और हॉस्टल आवंटन आदि की प्रक्रिया को पूरी कराने का निर्देश पिछले सप्ताह ही राज्यपाल ने सभी कुलपतियों को दिया था। इधर विवि में जहां नए सत्र में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया शुरू हो गई हैं। वहीं, विवि के मुख्य परिसर, गंगापुर और एनटीपीसी के साथ ही संबद्ध वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, भदोही, मिर्जापुर के कॉलेजों में परीक्षा का पूरा टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा की ओर से जारी समयसारिणी में बीए, बीएससी, बीकॉम के मुख्य परिसर , गंगापुर और एनटीपीसी में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की छठे सेमेस्टर की परीक्षा 17 अप्रैल से 22 मई तक चलेगी। सुबह 10 से 12 बजे तक होने वाली परीक्षा के लिए कॉपियां जिलेवार बनाए गए नोडल केंद्र पर पहले ही पहुंच गई थी। अब लिखी हुई कॉपियों को संकलन केंद्र में रखा जाएगा। परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने बताया कि चौथे, छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं तय समय-सारिणी के अनुसार सुबह 10 से 12 और दोपहर 2 से 4 बजे तक कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed