फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Safai Karamcharis raised the demand for CPF cut

सफाई कर्मचारियों ने उठाई सीपीएफ कटौती की मांग

Fri, 16 Jul 2021 07:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Safai Karamcharis raised the demand for CPF cut
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में ठेके पर काम करने वाले सफाई कर्मी शुक्रवार को भी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। कर्मचारी विवि परिसर स्थित मंदिर पर बैठक कर विरोध जताया।
विज्ञापन

हड़ताल के चलते विश्वविद्यालय में जगह-जगह कूड़ा कचरा इकट्ठा हो गया है। सफाई कर्मियों का कहना है कि ठेकेदार ने कई महीने का वेतन रोक रखा है। जब भी हम अपने वेतन की मांग करते हैं तो हमें विश्वविद्यालय से डरा धमका कर भगा दिया जाता है। कहा जाता है कि आप लोग विश्वविद्यालय के कर्मी नहीं हैं। जबकि सफाई कर्मियों का कहना है पिछले आठ सालों से हम यही विश्वविद्यालय में साफ सफाई का काम कर रहे हैं, लेकिन हमें विश्वविद्यालय से कोई भी पहचान प्राप्त नहीं हो सका। हमारी मांग है कि हमारा बकाया राशि सीधे हमारे खाते में ट्रांसफर किया जाए, पीएफ की सुविधा लागू की जाए और 30 जुलाई को ठेकेदार का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। उसके बाद हम वेतन भुगतान के लिए किससे कहेंगे। वही ठेकेदार अभिषेक सिंह ने बताया की हमने एक माह का पैसा अपने पास से मजदूरों को दिया है, लेकिन विश्वविद्यालय ने अभी तक इसका भुगतान नहीं किया। जब हमने विश्वविद्यालय के उच्च अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया तो सिर्फ भुगतान करने का आश्वासन ही मिला। लेकिन अभी तक कोई भुगतान नहीं हुआ। भुगतान नहीं होने की वजह से सफाई कर्मियों के घर का चूल्हा जलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed