{"_id":"5f035eea8ebc3ea1de1a28e0","slug":"resolve-to-take-safety-along-with-plantation-jaunpur-news-vns534239274","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण के साथ सुरक्षा का भी लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण के साथ सुरक्षा का भी लिया संकल्प
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव तक चला पौधरोपण अभियान
सं वाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। पौधरोपण अभियान के तहत सोमवार को शहर से लेकर गांव तक पौधे रोपे गए। इस दौरान लोगों ने पौधे रोपने के साथ उसकी सुरक्षा का भी संकल्प लिया। कहा कि प्रकृति के कोप से बचना है तो सभी को अधिक से अधिक पौधरोपण करना होगा।
शहर के मियांपुर मोहल्ले में बड़ों को देख बच्चों ने भी घर के अहाते में पौधरोपण किया। राजाबाजार: महराजगंज ब्लाक के एडीओ पंचायत सीपी सिंह, ग्राम प्रधान पूरालाल ने ग्रामीणों के साथ गांव के तालाब के किनारे और बंजर भूमि पर पौधरोपण किया। उन्होंने पौधरोपण का महत्व बताते हुए गांव के लोगों को भी इस अभियान को सफल बनाने के लिए आगे आने का अह्वान किया। इस मौके परसभाजीत दुबे, सफाई कर्मी राजेंद्र यादव, ज्ञानप्रकाश दुबे, चंदन, बृजेश समेत गांव के तमाम लोग मौजूद थे।
गौराबादशाहपुर: पिलखिनी स्थित सुधाकर सिंह महाविद्यालय परिसर में प्रबंधक अरविंद सिंह ने पौधरोपण किया। उनके साथ कालेज के शिक्षक और कर्मचारियों ने एक सौ पौधे लगाए। प्राचार्य डॉ. रूबी राय, राहुल सिंह, डॉ. सदानंद सिंह, मनीष सिंह, निवेदिता सिंह, विशाल सिंह आदि ने पौधे लगाए।
विज्ञापन
सिंगरामऊं: राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने कालेज परिसर में आम, नीम, बरगद, पीपल, गूलर आदि के पौधे लगाए। प्राचार्य डॉ नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण पहुत जरूरी है। उन्होंने सभी स्वयं सेवकों को शपथ दिलाई कि घर में जितने सदस्य हैं उतने पौधे जरूर लगाएंगे। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ इंदु प्रकाश सिंह, डॉ.राजेश सिंह, डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. रवींद्र सिंह मौजूद थे।
30 हजार पशुओं में लगेगा गलाघोंटू का टीका
राजाबाजार। महराजगंज के पशु चिकित्साधिकारी डॉ शिवेंद्र सिंह ने बताया कि इस साल विकास खंड के 30 हजार पशुओं में गलाघोंटू का टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। इस काम के लिए प्रत्येक गांव में एक एक वैक्सीनेटर व एक सहायक की तैनाती की जा रही है। वैक्सीनेटरों को प्रशिक्षण दे दिया गया है। सभी को निर्देश दिए गए हैं कि टीका लगाने के साथ पशुओं की ईयर टैगिंग भी की जाएगी।