फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ram temple will be seen at some places and Chandrayaan-3 at other places.

Jaunpur News: कहीं दिखेगा राम मंदिर तो कही चंद्रयान-3

Sun, 15 Oct 2023 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Ram temple will be seen at some places and Chandrayaan-3 at other places.
जौनपुर। इस बार जिले का दुर्गा पूजा कुछ खास होने जा रहा है। पूजा पंडालों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ ज्ञान-विज्ञान का संदेश दिया जा रहा है। नगर में कही राम मंदिर तो कही चंद्रयान-3 के मॉडल का पंडाल सज रहा है। इस बार इको फ्रेंडली भी चर्चा का केंद्र बना हुआ है। विभिन्न मॉडलों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। चंद्रयान-तीन की सफलता को देखते हुए श्री दुर्गा समिति फलवाली गली में 17 फीट मां दुर्गा की प्रतिमा शेर पर विराजमान है। यहां पर चंद्रयान तीन की तस्वीर लगाई गई है। इसके अलावा कन्हईपुर डाक बंगला रोड पर मां अष्टभुजी संस्था को अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है। वहीं श्री रासमंडल दुर्गा पूजा समिति द्वारा जगन्नाथ मंदिर में बोरे व सूप की मदद से पर्यावरण के अनुकूल पंडाल सजाया जा रहा है, यह श्रद्धालुओं में चर्चा का विषय बना हुआ है। नवयुग संस्था गोसाई रामलीला मैदान उर्दू बाजार सबसे पुरानी संस्था है। इसका भी पंडाल काफी आकर्षक है। इस बाबत श्री दुर्गा पूजा महासमिति के पूर्व अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ने बताया कि इस बार कई संस्थाओं ने काफी मेहनत की है, जो एक-दो दिन में पूरी तरह से स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed