फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rajan Yadav and Neeraj Pal topped in sports competition

खेल प्रतियोगिता में राजन यादव व नीरज पाल अव्वल

Fri, 26 Aug 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Rajan Yadav and Neeraj Pal topped in sports competition
राजाबाजार। क्षेत्र चरियाही मिनी स्टेडियम में शुक्रवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख मांडवी सिंह के पति विनय कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन

सौ मीटर की दौड़ में राजन यादव प्रथम रहे, जबकि दूसरे स्थान पर रमन यादव रहे। 400 मीटर की दौड़ में नीरज पाल प्रथम स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर हितेश पाल रहे । इसी तरह तीन हजार मीटर की दौड़ में भी नीरज पाल का पहला स्थान रहा। दूसरे पर नितेश रहे। 75 किलोग्राम केे भारोत्तोलन में प्रथम स्थान पर अभिषेक सरोज व द्वितीय स्थान इंद्रकेश यादव रहे। कबड्डी विजेता टीम में गांधीनगर कैप्टन मुकेश सरोज और उप विजेता चरियाही टीम के सत्येन्द्र यादव रहे। कुश्ती प्रतियगिता में रसिकापुर के पहलवान शनि यादव ने भरथी के शिवा सिहं यादव को पटखनी दी। वहीं बाहरपुर के पहलवान समरजीत सरोज ने पहलवान फरीदशेख बाहरपुर को, अमित यादव ने मंजीत पहलवान को धूल चटाई। सभी प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र भी युवाकल्याण अधिकारी के हाथों सौंपा गया। इस मौके पर चरियाही ग्राम प्रधान बृजलाल यादव, मुंगराबादशाह के युवाकल्यण अधिकारी स्वाति पांडेय करंजाकला के जयविक्रांत सिह, शिवशंकर मिश्रा, कमलेश कुमार, जंगबहादुर यादव, रोहित यादव आदि रहे। .
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed