फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Raid in the district for the arrest of absconding miscreants

फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए जिले में दबिश

Thu, 14 Jul 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Raid in the district for the arrest of absconding miscreants
रायबरेली में पुलिस मुठभेड़ में घायल ईरानी गैंग के दो बदमाश इरफान अली व इंजमाम अली लखनऊ ट्रामा सेंटर से मंगलवार को फरार हो गए थे। दोनों आरोपियों की तलाश में बुधवार को लखनऊ, रायबरेली, सुल्तानपुर और जौनपुर की पुलिस ने शाहगंज के भादी मोहल्ला समेत बड़ागांव व सराय मोहिद्दीनपुर और सरपतहां के इलाके में आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी लेकिन दोनों आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे। हालांकि इस दौरान उनके परिवार वालों से जरूर पूछताछ की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को रायबरेली के डलमऊ थाना क्षेत्र में पुलिस व एसओजी टीम ने लूट व टप्पेबाजी आदि की घटनाओं में शामिल ईरानी गैंग के सरगना शाहगंज क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी कथित पत्रकार पठान अली उसके पुत्र इंजमाम अली, इरफान अली व राहुल सक्सेना को गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ के दौरान इरफान अली व इंजमाम अली को पैर में गोली लगी थी। दोनों को मंगलवार को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। बुधवार की सुबह इरफान व इंजमाम अभिरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को चकमा देकर ट्रामा सेंटर से भाग निकले। उनके फरार होने की सूचना मिलने के साथ ही पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने छापेमारी शुरू कर दी। उसकी तलाश में शाहगंज क्षेत्र के भादी मोहल्ला, बड़ागांव व सराय मोहिद्दीनपुर में शाहगंज, सरपतहां, कादीपुर (सुल्तानपुर), लखनऊ, रायबरेली एसओजी व सर्विलांस टीम के प्रभारी की अगुवाई में उसके ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस के हाथ खाली रहे।
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर से फरार बदमाशों की तलाश में आई पुलिस ने ईरानी गैंग के मुख्य सरगना पठान अली के घर पर भी जांच-पड़ताल की। इस दौरान उसकी पत्नी हसीना बेगम और दोनों बेटियों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईरानी गैंग का सरगना पठान अली व उसके साथी शाहगंज नगर के भादी मोहल्ले, बड़ागांव व सराय मोहिद्दीनपुर में अपना ठिकाना बना रखे हैं। उसकी क्षेत्र के एक दरोगा व सरपतहां थाने के दो सिपाही से सांठगांठ की बात सामने आई। दोनों सिपाही भूमिगत हो गए हैं, पुलिस के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। माना जा रहा है कि तीनों के खिलाफ जल्द विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।

ईरानी गैंग में शामिल पठान अली 15 साल से ज्यादा समय से भादी खास मोहल्ला स्थित ईरानी बस्ती में रहता है। वहीं एक मकान इसने बड़ागांव में ले रखा है। जहां अपनी दूसरी पत्नी को रखता है। वह खुद को एक न्यूज पोर्टल का पत्रकार बताता था। पत्रकारिता की धौंस जमाकर कोतवाली, तहसील, सीएचसी समेत तमाम विभागों से अपने काम भी करा लेता था। लोग बताते हैं कि छह माह पूर्व अयोध्या पुलिस ने उसे कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed