फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Puruwa melting air grew cold, the woman's death

पुरुवा हवा से बढ़ी गलन, ठंड से महिला की मौत 

Sat, 07 Jan 2017 01:09 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sat, 07 Jan 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
जिले में ठंड का सितम कम नहीं हो रहा है। शुक्रवार को सुबह से ही चल रही पुरवा हवा से गलन बढ़ गई है। दिन में देर तक कोहरा छाया रहा। शाम ढलते ही गलन तेज हो गई। अलाव के सहारे लोग ठंड से बचाव कर रहे हैं। मीरगंज क्षेत्र के सवैया गांव में 40 वर्षीय महिला  की ठंड लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन


सवैया गांव निवासी करिया मुसहर की पत्नी फोटो देवी (40) ने रात में अचानक ठंड लगने की शिकायत की। पहले तो लोगों ने अलाव जलाकर सेंकाई की लेकिन तबीयत बिगड़ती गई तो उसे लेकर लोग अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पिछले करीब डेढ़ महीने से ठंड से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


दिन में धूप न होने से लोगों की मुसीबत और बढ़ गई है। धूप होती भी है तो ठंड के आगे सूर्य की किरणों का कोई असर नहीं होता। शुक्रवार को भी ऐसा ही रहा। दोपहर में करीब दो  बजे धूप जरूर निकली लेकिन लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार की आधीरात से ही घना कोहरा छाया रहा। दिन में दोपहर तक कोहरे का असर रहा। घने कोहरे के चलते सड़कों पर सुबह फिसल बढ़ गई थी। शाम को ठंड के चलते जल्दी ही बाजारों में सन्नाटा छा गया। लोग जल्दी घर पहुंच गए। उधर ठंड के चलते आठवीं तक के विद्यालयों में सात जनवरी तक छुट्टी कर दी गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed