फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pulwama Terror Attack: तिरंगे में लिपटे शहीद जिलाजीत के अंतिम दर्शन को उमड़ा हुजूम, जब मासूम बेटे ने पैर छुए तो भर आईं हर शख्स की आंखें

Fri, 14 Aug 2020 02:33 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 14 Aug 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
Pulwama Terror Attack: Martyr Jaunpur jawan's last visit gathered
पिता जिलाजीत को पुष्पांजलि अर्पित करता मासूम जीवांश - फोटो : अमर उजाला

पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद जिलाजीत यादव का पार्थिव शरीर शुक्रवार की सुबह जौनपुर पहुंचा। अंतिम दर्शन को उमड़े जनसैलाब ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। भारत माता की जय और जिलाजीत यादव अमर रहें... के नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। इजरी में पैतृक आवास पर शव पहुंचते ही पत्नी पूनम, मां उर्मिला देवी सहित अन्य परिवार के लोग ताबूत से लिपट गए।



मासूम बेटे जीवांश ने भी तिरंगे में लिपटे पिता के पैर छुकर उन्हें नमन किया। गोरखा रेजीमेंट के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। यहां प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी, राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, सांसद बीपी सरोज, विधायक हरेंद्र प्रताप सिंह, डीएम दिनेश कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार सहित पुलिस-प्रशासन के अफसरों व जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 

Pulwama Terror Attack: Martyr Jaunpur jawan's last visit gathered
शहीद जिलाजीत का मासूम बेटा जीवांश - फोटो : अमर उजाला।

इस दौरान हजारों की भीड़ उमड़ी। लोग घरों की छतों और पेड़ों पर चढ़कर वीर सपूत की एक झलक पाने के लिए आतुर नजर आए। गांव से निकली अंतिम यात्रा दोपहर में गोमती तट पर स्थित रामघाट पहुंची। यहां पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

 

Pulwama Terror Attack: Martyr Jaunpur jawan's last visit gathered
शहीद जिलाजीत का मासूम बेटा जीवांश - फोटो : अमर उजाला
सपा के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, पूर्व सांसद तूफानी सरोज, पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय, डॉ. केपी यादव, नंदलाल यादव, रत्नाकर चौबे, सुमन यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह आदि मौजूद रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pulwama Terror Attack: Martyr Jaunpur jawan's last visit gathered
शहीद को अर्पित किया गया पुष्पगुच्छ - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, श्रीनगर में खराब मौसम के कारण अपराह्न तक विशेष विमान शहीद का पार्थिव शरीर लेकर वहां से उड़ान ही नहीं भर सका था। अंधेरा होता देख परिजनों और उपस्थित लोगों की सहमति पर शुक्रवार को अंतिम संस्कार करने का फैसला लिया गया। सेना का विमान रात में ही वाराणसी पहुंचा। वहां से सेना के जवान शहीद का पार्थिव शरीर लेकर जौनपुर के लिए रवाना हुए।


 
विज्ञापन
Pulwama Terror Attack: Martyr Jaunpur jawan's last visit gathered
शहीद को अंतिम विदाई के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
जलालपुर क्षेत्र के इजरी गांव निवासी जिलाजीत यादव की शहादत की खबर मिलने के बाद से ही उनके गांव में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई थी। एसडीएम ने बुधवार ही को गांव पहुंचकर शहीद के घर तक मार्ग बनवाने का निर्देश दिया था। हालांकि गुरुवार को पार्थिव शरीर गांव पहुंचने की संभावना थी। इसके मद्देनजर सुबह से ही लोगों का हुजूम इजरी पहुंचने लगा था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed