फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Protest against BJP district president, complaint lodged with DM-SP

Jaunpur News: भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन, डीएम-एसपी से की शिकायत

Fri, 22 May 2026 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Protest against BJP district president, complaint lodged with DM-SP
भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ डीएम को प्रार्थना पत्र देने पहुंचे अधिवक्ता। स्वयं
जौनपुर। भाजपा के मंडल अध्यक्षों के चयन को लेकर विवाद गहरा गया है। यह मामला अब गाली-गलौज और धमकी देने तक पहुंच गया। शुक्रवार को प्रजापति समाज के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने एसपी और डीएम से भाजपा के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति के खिलाफ शिकायत की। साथ ही कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। सुरेंद्र कुमार प्रजापति ने बताया कि कुछ दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की गई थी। उन्होंने इस सूची पर आपत्ति व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया था। प्रजापति के मुताबिक, इसी आपत्ति के संबंध में भाजपा जौनपुर के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने उन्हें फोन किया और कथित तौर पर अपशब्दों का प्रयोग किया। सुरेंद्र प्रजापति ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक से मिलकर प्राथमिकी दर्ज करने और न्याय दिलाने की मांग की है। ---------
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला
सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है। यह ऑडियो भाजपा जौनपुर के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति और पूर्व शासकीय अधिवक्ता बार एसोसिएशन जौनपुर सिविल कोर्ट के पूर्व महामंत्री और अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार प्रजापति से जुड़ा है। ऑडियो में भाजपा जिलाध्यक्ष धमकी भरे लहजे में गाली गलौज करते हुए ठीक कर देने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले मैंने अपशब्द नहीं कहा था। वह पहले बोले थे, अब उस हिस्से को काटकर ऑडियो को वायरल कर रहे हैं, जिसमें मैंने भी गुस्से में कुछ गलत बोल दिया। मेरा उनसे कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं है। राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता हो सकती है। - अजीत प्रजापति, जिलाध्यक्ष भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed