फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Property dealer shoots himself

प्रापर्टी डीलर ने खुद को गोली से उड़ाया

Sat, 28 Aug 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Property dealer shoots himself
शहर कोतवाली क्षेत्र के कटघरा मोहल्ला निवासी प्रापर्टी डीलर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आर्थिक तंगी को घटना की वजह मानकर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन

कटघरा निवासी मोती लाल यादव (50) जमीन खरीदने और बेचने का काम करते थे। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद वे बरामदे में सो रहे थे। यहीं उसकी लाइसेंसी बंदूक भी रखी हुई थी। परिवार के लोग अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। मोती लाल यादव ने रात करीब ढाई बजे अपनी गर्दन में बंदूक से गोली मारकर हत्या कर ली। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पहुंचे शहर कोतवाल संजीव कुमार मिश्र ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, सीओ सदर रणविजय सिंह, थानाध्यक्ष लाइन बाजार रमेश यादव भी पहुंचे और मृतक के परिवार के लोगों से जानकारी हासिल किए। शहर कोतवाल का कहना है कि जांच में यह बात सामने आ रही है कि मृतक अपने भाइयों और उनके बेटों के साथ मिलकर जमीन की छोटे-छोटे जमीन के प्लाट खरीदता और बेचता था। लेकिन, इधर उसके भाई और उनके बेटे अच्छा काम कर लेते थे, जबकि मोती लाल का काम अच्छा नहीं चल पा रहा था। जिसके कारण वह आर्थिक तंगी में आ गया था। इसकी वजह से वह तनाव में रहता था। संभवत: इसी कारण उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed