{"_id":"66490120428b91928b0a1734","slug":"powerful-people-who-got-brother-murdered-santosh-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-116263-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताकतवर वे लोग जिसने करवाई भाई की हत्या : संतोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताकतवर वे लोग जिसने करवाई भाई की हत्या : संतोष
विज्ञापन
शाहगंज। पत्रकार और भाजपा नेता आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या के खुलासे में नाकाम पुलिस पर आशुतोष के भाई संतोष श्रीवास्तव ने सवाल उठाए। उन्होंने घर पर पत्रकारों से बातचीत में सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि ताकतवर वे लोग हैं जिसने भाई आशुतोष की हत्या करवाई। अगर पुलिस नामजद आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर पाई तो उनपर भी एक्शन लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अगर पुलिस महाराष्ट्र ठाणे के भिवंडी से जमीरुद्दीन को गिरफ्तार कर सकती है तो मुंबई से हत्या के आरोपित नासिर जमाल को क्यों नहीं पकड़कर लाई। इसी बात को लेकर आशुतोष के भाई संतोष ने पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि भाई के हत्यारे बड़े ताकतवर हैं। इंसाफ की लड़ाई आसान नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस मंगलवार को जमीरुद्दीन कुरैशी को मुंबई से गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को ट्रांजिट रिमांड पर ट्रेन से शाहगंज ला रही थी। वह उपनिरीक्षक मंशाराम गुप्ता और सिपाही बृजेश मिश्रा को ट्रेन में चकमा देकर खंडवा रेलवे स्टेशन से फरार हो गया। जिसपर पुलिस अधीक्षक ने एक दरोगा और सिपाही को सस्पेंड करने के लिए निर्वाचन आयोग से इजाजत मांगी है।
बीते 13 मई की सुबह सबरहद गांव निवासी आशुतोष श्रीवास्तव की अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने इमरानगंज बाजार में गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी। हत्या के दूसरे दिन मृतक के भाई संतोष श्रीवास्तव की तहरीर पर पुलिस ने नामजद नासिर जमाल, अर्फी उर्फ कामरान, हिस्ट्रीशीटर जमीरुद्दीन कुरैशी और मोहम्मद हासिम समेत चार नामजद एवं पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा तो दर्जकर लिया लेकिन अभी तक आरोपित पुलिस की पकड़ से दूर है। बहन डाली का आरोप है कि भाई गोकशी के बारे में चैनल पर न्यूज चलाते थे। इसी बात को लेकर आशुतोष को कई बार धमकी भी मिलती थी। भाई का आरोप है कि क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने कहा कि मुकदमा दर्ज किए जाने से पहले ही बदमाश का पता चल गया था इसलिए मुंबई एक टीम भेजकर घटना का मुख्य आरोपित साजिशकर्ता सबरहद गांव निवासी जमीरुद्दीन कुरैशी को मुबंई से गिरफ्तार कर लिया गया है।