{"_id":"61c943fd45b0fe712443e8e8","slug":"police-encounter-in-jaunpur-bullet-proof-jacket-saved-life-of-daroga-two-miscreants-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में मुठभेड़: बदमाशों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, बुलेट प्रूफ जैकेट से बची दरोगा की जान, दो बदमाश घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में मुठभेड़: बदमाशों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, बुलेट प्रूफ जैकेट से बची दरोगा की जान, दो बदमाश घायल
Mon, 27 Dec 2021 10:11 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 27 Dec 2021 10:11 AM IST
सार
जौनपुर में हुए मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों बदमाशों ने 20 दिसंबर को एक बैंक मित्र से लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
जौनपुर में मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के जौनपुर जिले में रविवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में प्रभारी निरीक्षक जलालपुर और क्राइम ब्रांच के प्रभारी बाल-बाल बच गए। एक गोली उनकी बुलेट प्रूफ जैकेट में जा लगी। अगर उन्होंने जैकेट न पहनी होती तो जान खतरे में पड़ सकती थी।
वहीं, जवाबी कार्रवाई में उन्होंने भी गोली चलाई, जो बदमाशों के पैर में लगी। दो बदमाशों के पैर में गोली लगी जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां से घायल बदमाशों के वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों बदमाशों ने 20 दिसंबर को एक बैंक मित्र से लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
नाहर पुलिया के पास चली कई राउंड गोली
एएसपी डॉ संजय कुमार ने बताया कि जलालपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम रविवार रात गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 20 दिसंबर को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बैंक मित्र से दो लाख लूटने के आरोपी नाहर पुलिया की ओर से भागने की फिराक में हैं।

घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
जिसपर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ओइना गांव के पास नहर पर घेराबंदी की गई। इसी दौरान दो लोग एक बाइक पर आ रहे थे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवारों ने गोली चला दी, जो प्रभारी निरीक्षक जलालपुर और क्राइम ब्रांच प्रभारी आदेश त्यागी दोनों की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। थाना प्रभारी जलालपुर और क्राइम ब्रांच प्रभारी द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश के पैर में गोली लगे और वो गिर पड़े।
दोनों ने अपना नाम सूरज सिंह पुत्र कुंवर सिंह निवासी सलामतपुर थाना महराजगंज व शशिकान्त वर्मा पुत्र सन्तोष वर्मा निवासी बीरमपुर थाना केराकत बताया। एएसपी सिटी ने बताया पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। बदमाशों के कब्जे से 20 हजार नकद, एक कैमरा, अवैध असलहा और लूट में प्रयोग की गई बाइक बरामद की गई है।