फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   PM will hold public meeting in water proof German hangar tent

Jaunpur News: वाटर प्रूफ जर्मन हैंगर टेंट में जनसभा करेंगे पीएम

Tue, 14 May 2024 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
PM will hold public meeting in water proof German hangar tent
जौनपुर। जिले के टीडी काॅलेज के मैदान में 16 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा होगी। इसको लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। मैदान में जर्मन हैंगर टेंट लगाया जा रहा है। इससे जहां कड़ी धूप से लोगों को राहत मिलेगी, वहीं आंधी-तूफान से भी बचाव करेगा। सुरक्षा को लेकर पहले ही एसपीजी की टीम आ गई है। इन्होंने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों व पुलिस की संयुक्त बैठक ली।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बताया कि यहां पर 30 से 35 हजार आमजन के लिए कुर्सियां लगेंगी, बाकी लोग आते-जाते रहेंगे। इसमें आगे एक हजार वीआईपी कुर्सियां लगाई जा रही हैं। पीएम मोदी के साथ मंच पर 40 कुर्सियां लगाई जाएंगी। वाहनों के आवागमन व पार्किंग के लिए जेसीज चौराहा, बीआरपी इंटर काॅलेज के मैदान में व्यवस्था की जाएगी। सोमवार की सुबह से ही बांस-बल्लियां व टेंट लगाया जा रहा है। जेसीबी की मदद से जर्मन हैंगर टेंट को खड़ा किया जा रहा है। पीएम की सभा से सुबह-शाम टहलने वाले व खिलाड़ियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बाबत सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह ने बताया कि 16 मई को पीएम की जनसभा प्रस्तावित है। पीएम से मिनट-टू-मिनट नहीं प्राप्त हुआ है। बावजूद प्रशासन की तरफ से तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed