{"_id":"5f035ef28ebc3e42f4416431","slug":"paudhe-to-lagae-suraksha-ka-prabandh-karana-bhool-gae-jaunpur-news-vns5343426136","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधे तो लगाए, सुरक्षा का प्रबंध करना भूल गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधे तो लगाए, सुरक्षा का प्रबंध करना भूल गए
विज्ञापन
जौनपुर। वन महोत्सव के तहत जिले में अभियान चलाकर रविवार को लाखों पौधे लगाए गए। इन पौधों को रामभरोसे छोड़ दिया गया है। वन विभाग ने सिर्फ एक तिहाई पौधों की सुरक्षा के लिए तार बाड़ व खाई खोदवाकर सुरक्षा का प्रबंध किया है। अन्य पौधों की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। न तो ट्री गार्ड बनवाए गए हैं और न ही कोई घेरेबंदी की गई है। उनकी सुरक्षा पेड़ मित्र व पशु रक्षक मित्र के भरोसे है।
जिले में रविवार को वन महोत्सव मनाया गया। इस दौरान अभियान चलाकर जिले के सभी विभागों ने मिलकर 41 लाख 27 हजार 72 पौधे लगाए। इसमें अकेले वन विभाग ने 16 लाख 77 हजार पौधे लगाए। उनकी ओर से वह सिर्फ 14 लाख पौधों की सुरक्षा के लिए तार बाड़ और 20 हजार पौधों की सुरक्षा के लिए खाई खोदवाया है। शेष दो लाख 57 हजार पौधों के सुरक्षा के लिए कोई इंतेजाम नहीं किया गया। लगभग यही स्थित अन्य विभागों की है। उनके द्वारा 24 लाख 50 हजार 72 पौधे लगाए गए, लेकिन उनके सुरक्षा के लिए कोई इंतेजाम नहीं किया गया है, न तो पौधों को तारबाड़ से घेरने का काम किया गया है और न ही पौधों के चारो तरफ खाईं ही खुदवाई गई है। हालत यह है कि पौधों को लगाकर सभी विभाग अपनी जिम्मेदारी इतिश्री समझ ली है। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी एपी पाठक का कहना है कि सभी विभागों को लगाए गये पौधों की सुरक्षा का इंतेजाम करना है। वन विभाग की ओर से 14 लाख पौधों की सुरक्षा के लिए तारबाड़ लगवाया गया है, जबकि 20 हजार पौधों की सुरक्षा के लिए खाईं खोदवाई गई है।