{"_id":"5e37196f8ebc3ebfe72dd137","slug":"patients-treated-at-chief-minister-health-health-fair-jaunpur-news-vns5085277188","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में मरीजों को हुआ इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में मरीजों को हुआ इलाज
विज्ञापन
करंजाकला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरौली में आयोजित आरोग्य मेले में विचार वक्त करते राज्य मं
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिले के 73 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 3 नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ। इसमें 9159 मरीजों का पंजीयन कर जांच व दवा दी गई। शिविरों में 673 आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। 568 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण और 129 मरीजों को जिला अस्पताल के लिए संदर्भित किया गया। आरोग्य मेला जिले के फरवरी-मार्च में प्रत्येक रविवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित होगा।
करंजाकला ब्लाक के पीएचसी नरौली पर जन आरोग्य मेले का उद्घाटन राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने में मददगार साबित होगी। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि 33 हजार लोगों को तीन साल में दिव्यांग, विधवा, वृद्धा पेंशन व आवास का लाभ दिया गया है। 38 हजार लोगों का नाम खतौनी में दर्ज किया गया है। आईएमए की टीम प्रत्येक सप्ताह रविवार को इस नदी के किनारे पिछड़े हुए गांव के लोगों का निशुल्क उपचार करेगी। इस मौके पर आईएमए के अध्यक्ष डॉ.एनके सिंह, डॉ.जाफरी, डॉ.वीरेंद्र यादव, डॉ.अनिल मौर्य, डॉ.इंद्रा सिंह, प्रदीप मौर्य, शशांक यादव को सम्मानित किया। मौके पर सीएमओ रामजी पांडेय, सीआरओ सुनील वर्मा, सत्यलाल यादव,जंगबहादुर यादव, राम आसरे यादव, रवि पांडेय आदि लोग मौजूद रहे। संचालन चिकित्साधिकारी डॉ.विशाल सिंह यादव ने किया।
बक्शा: क्षेत्र के धनियामऊ टिकरी अतिरिक्त पीएचसी पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। अधीक्षक डॉ.एसके पटेल, डॉ.मनीष सोनकर, डॉ.जनार्दन यादव, शिवाधार यादव, सूर्यप्रकाश चौबे, शैलेंद्र दुबे, अमरजीत मिश्र, नितेश यादव, स्टॉप नर्स सपना सिंह आदि मौजूद रहे। मुंगराबादशाहपुर: पीएचसी नीभापुर में पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि तिवारी ने फीता काटकर स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। डॉ संजय सिंह चिकित्सा अधिकारी, डॉ.मोहम्मद शाहिद ने 58 मरीजों का परीक्षण कर दवा दिया। मछलीशहर के प्राथमिक विद्यालय जमालपुर पर ग्राम प्रधान बांकेलाल यादव ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। मेले में एसीएमओ वीपी द्विवेदी की देखरेख में 250 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। इस मौके पर डॉ.महिमा गुप्ता, फ़ार्मासिस्ट वंसराज यादव आदि रहे। नेवढ़िया: पीएचसी पर 125 रोगियों का निशुल्क जांच कर दवा दी गई। एसीएमओ आरके सिंह ने मेले का निरीक्षण किया। इस मौके पर चिकित्सक प्रभारी डॉ.राकेश सिंह, डॉ.हिमाली, डॉ.पीयूष आदि उपस्थित रहे। जलालपुर: अतिरिक्त पीएचसी चवरी पर भाजपा के सेक्टर संयोजक राजेश राय ने फीता काटकर मेले का उद्घटान किया। एसीएमओ डॉ.एससी वर्मा, डॉ.पीके राय, डॉ.अंकित श्रीवास्तव, डॉ. हेमंत यादव ने सहयोग किया। जफराबाद: अतिरिक्त पीएचसी पर प्रभारी डॉ.रवि यादव की देखरेख में स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद बरनवाल ने फीता काट कर उद्घाटन किया। मेले में 73 मरीजों का परीक्षण किया। इस मौके पर डॉ.पंकज, डॉ.आरडी पाल, डॉ.बैजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बदलापुर: अतिरिक्त पीएचसी सिंगरामऊ, नाभीपुर व जमऊ पट्टी में मेले का आयोजन किया गया। इसमें 366 मरीजों का परीक्षण किया। सीएचसी के अधीक्षक डॉ.संजय दुबे ने स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ.अतुल विश्वकर्मा, डॉ.मनीष यादव, डॉ.विकास सिंह, डॉ.श्वेता विक्रम, डॉ.अभिषेक वर्मा आदि उपस्थित रहे। राजाबाजार: सीएचसी महराजगंज के चार पीएचसी केंद्रों पर 463 मरीज को इलाज किया गया। महराजगंज के अधीक्षक डॉ.स्वतंत्र कुमार आदि मौजूद रहे। गद्दोपुर पीएचसी मे डॉ.ओंकार भारती, डा. कमलेश कुमार, मरीजों की जॉच की। लोहिंदा पीएचसी पर डॉ.शिवम् यादव, डॉ.शिवचंद्र सरोज, डॉ.कृष्ण कांत निगम ने 86 मरीजों की जांच की।
डोभी: सीएचसी बीरीबारी के पीएचसी हिसामपुर, मचहटी व बजरंगनगर में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें 698 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 38 लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाया गया। खुटहन: क्षेत्र के तीन अतिरिक्त पीेएचसी पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 192 लोगों गोल्डेन कार्ड बना। जमुनियां, गभिरन और पट्टी नरेंद्रपुर में 692 मरीजों का उपचार व किया गया। इस मौके पर डॉ. विबेकानंद कुशवाहा, डॉ.ओम प्रकाश गौतम ने मरीजों का इलाज किया। धर्मापुर: अतिरिक्त पीएचसी बमैला गौराबादशाहपुर पर 240 मरीजों का उपचार किया गया। मेला का उद्घाटन भाजपा के धर्मापुर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा ने फीता काटकर किया। डॉ.मनोज कुमार, डॉ.विमल सेठ ने मरीजों की जांच की। प्रधान दिनेश सोनकर, अजय सिंह, अजीत चौहान, पन्नालाल यादव, उमेश सिंह, संतोष विकास, अभिमन्यु, रिजवान, श्रवण, कैलाश आदि उपस्थित रहे।