{"_id":"5eee3e7f8ebc3e430125837d","slug":"one-billion-41-crore-budget-was-passed-amidst-the-uproar-jaunpur-news-vns5312738200","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामें के बीच एक अरब 41 करोड़ का बजट हुआ पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामें के बीच एक अरब 41 करोड़ का बजट हुआ पास
विज्ञापन
जौनपुर नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में हंगामे के बीच एक अरब 41 करोड़ 67 लाख 70 हजार रुपये का बजट पास हुआ । सबसे अधिक रकम प्रकाश व सफाई पर खर्च की जाएगी। पिछले कार्य वृत्ति की पुष्टी, 14वां वित्त का बजट काटने और पिछले साल डीजल व मोबिल के लिए तय बजट से अधिक खर्च करने की बात पर सभासदों ने जमकर हंगामा करते हुए विरोध जताया।
सभासद उस समय और नाराज जब राज्य वित्त के 40 करोड़ में से 14 करोड़ का हिसाब ही नहीं दिया गया। अधिशासी अधिकारी ने तीन दिन में विवरण उपलब्ध कराने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। अध्यक्ष माया टंडन की अध्यक्षता में शनिवार को कांशीराम सामुदायिक भवन में हुई बैठक में एक अरब 64 करोड़ 17 लाख 50 हजार रुपये के बजट का प्रस्ताव रखा गया।
मगर चर्चा के बाद एक अरब 41 करोड़ 67 लाख 70हजार का बजट पास किया गया। इस दौरान सामान्य प्रशासन पर दो करोड़, कर संग्रह पर साढ़े तीन करोड़, चुंगी पर 50 लाख, प्रकाश पर 16 करोड़ 20 लाख, सफाई पर 25 करोड़, जलकर अधिष्ठान व प्रतिष्ठान पर 10 करोड़, डीजल मोबिल पर ढाई करोड़, सड़क पर 10 करोड़, स्वच्छ भारत मिशन पर तीन करोड़ खर्च करने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में एसडीएम सदर नीतिश कुमार सिंह, ईओ आरके प्रसाद सहित सभी सभाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
सवा करोड़ आय की उम्मीद
जौनपुर। शनिवार को हुए बोर्ड की बैठक में एक अरब 24 करोड़ 17 लाख 70 हजार का अनुमानित आय बजट को भी बोर्ड ने सर्वसम्मति से पास कर दिया। जिसमें गृहकर, जलकर, विज्ञापन कर, रोड कटिंग, शौ टैक्स, अचल सम्मति स्टांप शुल्क, कार पार्किंग, नामांतरण व आपत्ति शुक्ल, दुकान, भवन व सामुदायिक भवन, जल मूल्य, ठेकेदार पंजीयन शुल्क आदि से आय होने का अनुमानित बजट रखा गया है।