फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   One bike rider dies in road accidents

सड़क हादसों में बाइक सवार एक की मौत, 13 घायल

Mon, 07 Dec 2020 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
One bike rider dies in road accidents
जौनपुर। जिले में रविवार को अलग अलग हुए सड़क हादसों में बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई जबकि 13 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्ताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खेतासराय के पास बाइक में टक्कर लगने पर बाइक सवार ने आटो चालक को मारने की धमकी दी। बचने के चक्कर में भाग रहा आटो अनियंत्रित होकर कार से टकरा गया जिससे उसमें सवार चालक समेत 10 दर्शनार्थी घायल हो गए।
विज्ञापन

शाहगंज: आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के चुलपुरा सरायपुल निवासी रमाशंकर यादव 50 अपने भतीजे अजय यादव 33 पुत्र लालबहादुर के साथ बाइक से फूलपुर एक रिश्तेदार के घर वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। वह ताखा पश्चिम गांव स्थित पेट्रोल पम्प के समीप पहुंचे थे जहां पीछे से आ रहे तेज रफ़्तार विवाह रथ वाहन की चपेट में आ गए। घटना में रमाशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायल को को अस्पताल पहुंचाया जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

खेतासराय: दर्शनार्थियों से भरा ऑटो रिक्शा गौसपुर दरगाह से खेतासराय की ओर आ रहा था। खेतासराय चौराहे के पास किसी बाइक से धक्का लगने पर बाइक चालक और ऑटोरिक्शा चालक में विवाद हो गया। बाइक चालक ने ऑटो चालक को धमकी देते हुए आगे निकल गया। हबीब हास्पिटल के आगे मनाग पोखरे के पास बाइक सवार अपने साथियों को बुलाकर खड़ा था। ऑटो पहुंचते ही वहां पहले से खड़े युवकों ने ऑटो पर हमला करना चाहे । तभी बचाव के दौरान ऑटो असंतुलित होकर सामने से आ रही कार से टकरा गया। ऑटोरिक्शा पलट गया। उसमें सवार सिद्दीकपुर निवासी चाँद 34 , कैलाशनाथ 50 , तारा देवी 48 सीमा16, शबनम 25 , संगीता 24 , निशा 20 , हेमंत 34 , सुनीता 17 और चालक इबरार 37 घायल हो गए। घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद मनबढ़ मौके से फरार हो गए। केराकत: आजमगढ़ जनपद के देवगांव थाना क्षेत्र के चेवार निवासी श्यामराजी देवी 80 व सुशीला देवी 40 आटो रिक्शा से केराकत की ओर आ रही थी । अमिहित पुलिया के पास मोड़ पर आटो पलट गया। जिससे दोनों महिलाएं घायल हो गयीं । दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। जहां स्थिति नाजुक देख जिलाचिकित्सालय रेफर कर दिया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed