फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   No pole bill came across one lakh

खम्भा न तार बिल आया एक लाख के पार

Fri, 15 Apr 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
No pole bill came across one lakh
बिजली विभाग के कारनामे जग जाहिर हैं। ऐसे में एक और हैरतअंगेज मामला प्रकाश में आया है। बिना कनेक्शन लिए ही एक व्यक्ति के नाम एक लाख से अधिक का बकाया बिजली बिल भेज दिया गया है। बिना बल्ब जलाए ही इतनी बड़ी रकम का बकाया बिल आने पर पीड़ित व्यक्ति विद्युत उपकेंद्र कार्यालय पर मामले की जांच कराकर बिल खत्म करने के लिए चक्कर लगा कर थक गया है, लेकिन अभी तक उसमें सुधार नहीं हो सका है।
विज्ञापन

बंसफा दलित बस्ती निवासी राम खेलावन के घर में अभी तक बिजली नहीं पहुंची और न ही उसने बिजली कनेक्शन लेने के लिए कभी आवेदन किया। बावजूद उसके नाम एक लाख चार हजार तीन सौ बारह रुपये का भारी भरकम बिजली का बिल आ गया है। वह बताते हैं कि इसे सुधरवाने के लिए वह बार-बार स्थानीय उपकेंद्र कार्यालय का चक्कर लगा रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बताया कि अब उपकेंद्र के प्राइवेट बिजली कर्मी कनेक्शन लेने का दबाव बना रहे हैं। लेकिन उसने मना कर दिया। उसको डर है कि अब कनेक्शन लेने पर उसके नाम से जारी फर्जी बिजली बिल का भुगतान भी उससे वसूला जाएगा। वैसे भी वह निहायत गरीब है। इतना बड़ा बिजली बिल जमा करना उसके लिए संभव ही नहीं। इस संबंध में सिकरारा विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता राम नारायण यादव ने बताया कि बिना कनेक्शन के बिल आना सम्भव नहीं है। जब तक किसी का कोई कगजात आईडी(आधार या मतदाता पहचान पत्र) व फोटो आदि विभाग को नहीं दिया जाता तब तक उस व्यक्ति का नाम उपभोक्ता की सूची में दर्ज नहीं होता। यह सम्भव है कि इन्हें जानकारी न हुई हो कि उनके नाम की कभी रसीद बनी थी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed