फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Nirankari Mandal Puja Day celebrated master , derived rally

निरंकारी मंडल ने मनाया गुरु पूजा दिवस, निकाली रैली

Tue, 24 Feb 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 24 Feb 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Nirankari Mandal Puja Day celebrated master , derived rally
निरंकारी बाबा हरदेव सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सोमवार को संत निरंकारी मंडल के सदस्यों ने गुरुपूजा दिवस मनाया। शहर के मड़ियाहूं पड़ाव स्थित निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय संचालक सुखदेव जी ने कहा कि गुरु अंधेरे से उजाले की ओर लेकर जाता है। गुरु वचनों का पालन करना और जीवन में निभाना ही सच्ची पूजा है।
विज्ञापन


  इस मौके पर निरंकारी सेवादल की ओर से रैली निकाली गई। इसमें सेवादल के भाई-बहन और बच्चे भी शरीक हुए। सेवादल के लोगों के खेलकूद, व्यायाम, पीटी-परेड, प्रार्थना गीत, मार्चिंग गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्यामलाल साहू, खुर्शीद अहमद, राजेश प्रजापति, उदय नारायण, उमाशंकर, उर्मिला, नंदनी, रामचंद्र मुखी, लालमणि, समरबहादुर, जैव मंगल आदि मौजूद रहे। संचालन इंद्रजीत ने किया।
विज्ञापन


बक्शा: बेलापार नौपेड़वा स्थित संत निरंकारी भवन पर गुरुपूजा के मौके पर रैली के बाद सत्संग में संतों और महात्माओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए। संयोजक सूर्य यादव ने कहा निरंकारी बाबा हरदेव के बारे में चर्चा की। संचालन पारसनाथ पाल ने किया। कार्यक्रम में प्रीतम कनौजिया, नंदलाल गौतम, अरविंद, रामचंदर यादव, राजेश गुप्ता, विनोद पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed