फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Nine encounters in 50 days, two miscreants killed, five injured

50 दिन में नौ मुठभेड़, दो बदमाश मारे गए, पांच घायल

Tue, 10 Aug 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Nine encounters in 50 days, two miscreants killed, five injured
जौनपुर। जिले में बढ़ते अपराध के साथ ही पुलिस मुठभेड़ की घटनाएं भी बढ़ी है। ऐसी घटनाओं पर गौर करें तो पिछले 50 दिनों के भीतर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ की नौ घटनाएं हुई है। जिसमें पुलिस की गोली से दो बदमाश मारे गए, जबकि पांच घायल हुए हैं। हालांकि मुठभेड़ की कुछ घटनाओं की पुलिस की ओर से तैयार की गई कहानी पर सवाल भी उठते रहे। मुठभेड़ की ये सभी घटनाएं मौजूदा पुलिस कप्तान अजय कुमार साहनी के कार्यकाल में हुई है।
विज्ञापन

एसपी अजय साहनी के कार्यभार ग्रहण करने के तीसरे दिन 19 जून की रात महराजगंज थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने भटपुरा नहर पुलिया के पास बालिका के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपी अच्छेलाल दफाली निवासी तरहटी मुंगराबादशाहपुर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। 23 जून की रात बदलापुर थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने पहेतियापुर पुल के पास डाक्टर और ग्राम प्रधान से रंगदारी मांगने वाले दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। पुलिस की गोली से बदमाश शैलेंद्र यादव निवासी बर्रैया सिंगरामऊ घायल हो गया था। बदमाश की गोली से सिंगरामऊ थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा घायल हो गए थे।
विज्ञापन

तीन अगस्त की रात चंदवक थाने की पुलिस ने बलिरामपुर गांव के पास मुठभेड़ में तीन बदमाशों को चोरी की दो बाइक के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस की गोली से लाइन बाजार थाना क्षेत्र के आदमपुर अकबर निवासी राजबहादुर भारती उर्फ सनी घायल हो गया था। उसके दो साथी साहिल गौतम निवासी समदपुर नयनसंड गौराबादशाहपुर और आशीष निवासी रसड़ा थाना चंदवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आठ अगस्त की रात खुटहन-खेतासराय मार्ग पर खेतासराय थाना क्षेत्र के बारा मोड़ के निकट पुलिस और पशु तस्करों में हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली से पशु तस्कर अखिलेश यादव निवासी कोहड़ा शाहगंज घायल हो गया। जबकि पशु तस्करों की गोली से आरक्षी छट्ठूराम घायल हो गए थे। पुलिस ने यहां से चार पशु तस्करों को गिरफ्तार किया था। ये सभी पशु तस्कर ट्रक में गोवंश लादकर बंगाल जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात अगस्त की रात खुटहन थाने की पुलिस ने पिलकिछा स्थित गोमती नदी के पुल के पास बदलापुर थाना क्षेत्र के भटेहरा गांव निवासी ओमप्रकाश पांडेय को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने का दावा किया था। हालांकि शनिवार की शाम को ही इस दुकानदारों द्वारा उसे पकड़कर पुलिस को सौंपे जाने का वीडियो वायरल होने पर इस घटना में पुलिस की किरकिरी भी हुई थी। 9 अगस्त सोमवार की रात सिंगरामऊ, बदलापुर, बक्शा थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने बहरापार्क के निकट पीली नदी के किनारे बदमाशों से हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को मार गिराया। मारे गए गए बदमाश सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के सिरकिना निवासी नितिन मौर्य और अभिषेक गौतम निवासी सरोखनपुर थाना बदलापुर पर आरोप है कि इन्हीं दो बदमाशों ने सोमवार को धनियामऊ बाजार में एटीएम कैश वैन के गार्ड की हत्या कर लूट का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed