{"_id":"2225de08cb6163e4c1e909bb0c5a2ef4","slug":"new-moon-set-on-silent-plunge-of-faith-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौनी अमावस्या पर लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौनी अमावस्या पर लगाई आस्था की डुबकी
जौनपुर ब्यूराे
Updated Tue, 09 Feb 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
मौनी अमावस्या के मौके पर सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गोमती नदी में स्नान और दान किया। गोमती नदी के सभी घाटों पर स्नानार्थियों की भारी भीड़ जमा थी।
सूरज घाट, राजेपुर त्रिमुहानी आदि घाटों पर भोर में ही श्रद्धालुओं के स्नान करने का सिलसिला शुरू हो गया। ठंड के बाद भी आस्था को डिगा न सकी। उम्र दराज लोगों ने भी बड़े ही उत्साह के साथ नदी में डुबकी लगाई और दान पुण्य किया।
सूरज घाट और राजेपुर त्रिमुहानी घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भी इंतजाम किए गए थे। जबकि बक्शा थाना क्षेत्र के नगर दास स्थित गोमती नदी के घाट पर स्नानार्थियों ने स्नान कर दान पुण्य किया।
विज्ञापन
स्नान के लिए एक दिन पहले ही तैयारी कर ली गई थी। घाटों पर सामाजिक संगठनों की ओर से अलाव की व्यवस्था भी की गई थी।