फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   New head at the feet of Guru, sought happiness

गुरु के चरणों में नवाया शीश, मांगी खुशहाली

Thu, 14 Jul 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
New head at the feet of Guru, sought happiness
गुरु पूर्णिमा का पर्व बुधवार को शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक धूमधाम से मनाया गया। बड़ी संख्या में भक्त गुरुजनों का आशीर्वाद लेने पहुंचे। मठों, आश्रमों, अखाड़ों, के साथ विद्यालयों और मंदिरों में आशीर्वाद पाने की होड़ रही। शाम को भजन संध्या और भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शहर के रामराय पट्टी स्थित सर्वेश्वरी समूह शाखा पर पुजारी तेज बहादुर सिंह की देखरेख में आरती और पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को भंडारा में प्रसाद वितरण के बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर ओम प्रकाश सिंह, रविंद्र सिंह, ब्रजभूषण सिंह, रमेश सिंह, रामजी सिंह, राजेश सिंह, ओम प्रकाश, राना प्रताप, विवेक, प्रवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शीतला धाम चौकिया में पंडित श्रीसीताराम नाम शरण महाराज से आशीर्वाद लेने वालें दिनभर पहुंचते रहे। वहीं, सिकरारा: खानापट्टी स्थित अवधूत कुटी पर सेवक दीपराज ने गुरु की पूजा की। बताया कि गुरु ब्रह्मा,विष्णु,व साक्षात परब्रह्म है इसलिए वह इस सृस्टि की सर्वोच्वह सत्ता है। गोस्वामी जी ने श्रीराम चरित मानस में लिखा है कि गुरु बिनु भव निधि तरीय न कोई,जो विरंचि संकर सम होई। कार्यक्रम में दुष्यन्त सिंह, नेपाल यादव, मालती सिंह, ओम प्रकाश, राज कुमार मौर्य, अवधेश सिंह, उदय राज यादव अरुण सिंह, जितेंद्र कुमार दल्लू सिंह आदि रहे। शेरवां स्थित सन्त कीना राम आश्रम तथा सिउरा स्थित गुरु कुटी पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन हुआ। बरईपार: रामपुर कटाहित गांव की स्थित संत कबीर विज्ञान आश्रम में संत विमलदास की श्रद्धालुओं ने पूजन कर आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ मछलीशहर अतर सिंह, कोतवाल मछलीशहर देवानंद रजक आश्रम पर उपस्थित रहे। वाराणसी से आए मनोज कुमार जायसवाल, सुनील जायसवाल,मनोज जायसवाल,राजबहादुर सिंह,डा. रमेश, राम शिरोमणी उपस्थित रहे। सिंगरामऊ: हरिहरपुर कंपोजिट स्कूल में बच्चों ने गुरुओं को उपहार देकर आशीर्वाद लिया। त्रिभुवन नाथ महादेव मंदिर में गुरुदेव स्वामी रामानंद सरस्वती महाराज के चित्र पर भक्तों ने पूजन कर आशीर्वाद लिया। मीरगंज: कबीर विज्ञान आश्रम गद्दी बडैया के प्रांगण में दूर दूर से पहुचे शिष्यों का जमाबड़ा सुबह से ही होता रहा।इस दौरान क्षेत्र के अशोक पाठक, कृपाशंकर यादव, सुरेश चंद्र दुबे, प्रमोद मिश्रा, राकेश कुमार यादव, बंग बहादुर सहित सैकड़ो लोग रहे । राजाबाजार: फत्तूपुर स्थित कुटी पर बुधवार स्वामी परमहंस महाराज का दूर दराज से आए शिष्यो ने दर्शन पूजन किया।इस दौरान स्वामी परमहंस महराज ने कहा कि गुरु एक तेज है, जिनके आते ही सारे संसय के अंधकार खत्म हो जाते है गुरू वह ज्ञान है जिसके मिलते ही पांचों तत्व एक हो जाते है ! गुरू वह निरंतर नदी है जो हमेशा प्राणो मे बसी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed