{"_id":"676ed6563a61b6e152047bc9","slug":"national-mobile-medical-squad-van-treated-70-patients-received-appreciation-in-the-village-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur : राष्ट्रीय सचल दल वैन चिकित्सा ने किया 70 मरीजों का इलाज, गांव में मिली सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur : राष्ट्रीय सचल दल वैन चिकित्सा ने किया 70 मरीजों का इलाज, गांव में मिली सराहना
Fri, 27 Dec 2024 10:02 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Fri, 27 Dec 2024 10:02 PM IST
सार
चिकित्सा आपके द्वारा इस धारणा को सफल बनाने के लिए जौनपुर में राष्ट्रीय सचल चिकित्सा वैन राजाबाजार क्षेत्र में पहुंची जहां पर स्थानीय नागरिकों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई और परामर्श भी लिया। इस प्रयास की सराहना की जा रही है।
विज्ञापन
सचल वैन मे स्वास्थ्य जांच कराते लोग
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
राजाबाजार क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महराजगंज से लगे राष्ट्रीय सचल चिकित्सा वैन सुविधा सरकार द्वारा वाहनो पर चलाई गयी है जिसे सचल दल वैन चिकित्सा के नाम से जाना जाता है। इसी गतिविधि के अन्तर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले रोगियो को ओ पी डी रेडियोलाजी एंव पैथलाजी सेवाएं नि:शुल्क करायी जाती है।
विज्ञापन
इसी क्रम में शुक्रवार महराजगंज क्षेत्र के राजपुर रूखार गांव में सचल चिकित्सा वाहन 2 के द्वारा कैम्प लगाकर सभी 72 मरीजो का इलाज किया गया। सचल दस्ता वाहन के चिकित्सक डाक्टर के के यादव, फार्मासिष्ट अजय कुमार, स्टाफ नर्स अनिकेश सिंह ने जांचोपरांत मरीजो को नि:शुल्क दवा उपलब्ध कराई ।
विज्ञापन
डाक्टर के के यादव ने बताया कि कमर दर्द, घुटना दर्द ,सांस सम्बन्धित खाज खुजली व मौसमी बुखार वाले मरीजो की संख्या अधिक रही। दवा के साथ मरीजो को परहेज जैसे उचित परामर्श भी दिया गया ।
विज्ञापन