फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   NA

Jaunpur News: रिजल्ट में अनियमितता के विरोध में छात्रों ने किया प्रदर्शन

Mon, 06 Feb 2023 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
NA
करंजकला। रिजल्ट बनाने में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए छात्रों ने सोमवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

छात्रों का आरोप है कि रिजल्ट तैयार करने में अनियमितता बरती गई है। छात्रों की मिडटर्म की परीक्षा में कॉपी जांच कर उन्हें जो नंबर दिया गया था, वह नंबर रिजल्ट में अंकित नहीं किया गया। उसके स्थान पर दूसरे अंक देकर मनमाने तरीके से रिजल्ट तैयार किया गया है। छात्रों की मांग थी की उन्हें महाविद्यालय के प्रायोगिक व मिडटर्म में नंबर अधिक दिए गए हैं जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों को कम अंक दिया गया है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत सह मंत्री उद्देश्य सिंह ने कहा की छात्रों की मांग जायज हैं। एजेंसी की गलतियों का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। जब छात्रों का अंक महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के अंक पत्र से मिलाया गया तो गड़बड़ी पाई गई। जिसे सुधारने के लिए आश्वाशन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला संयोजक अभिषेक त्रिपाठी ने कहा की बार-बार रिजल्ट में गड़बड़ी होने से छात्रों का विश्वास टूट रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों पर उल्टा ही आरोप लगा रहा है सोमवार को जब अंक देखा गया तो अधिकतर अंक पत्रों में गड़बड़ी पाई गई। विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष प्रिंस त्रिपाठी ने कहा कि परीक्षा परिणाम में अनियमितता से परीक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर संदेह हो रहा है। इसकी जांच होनी चाहिए। छात्रों के दबाव के बाद परीक्षा नियंत्रक, सहायक कुलसचिव परीक्षा अजीत प्रताप सिंह व मुख्य अनुशास्ता प्रो. संतोष कुमार व सहायक कुलानुशासक डॉ. अमरेंद्र सिंह व डॉ. अवध बिहारी सिंह मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाया। उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। छात्रों को यह आश्वासन दिया गया कि जिस विषय में नंबर सबसे अधिक मिला होगा उसी के आधार पर औसत नंबर दिया जाएगा। इस मौके पर सुमित सिंह, प्रशांत सिंह, दिव्यांशु सिंह, आशीष मौर्य, शुभम, रवि विश्वकर्मा, माही सोनकर, शिवांश, श्रद्धा राय, रितिका आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed