फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   My eyes had to meet the brothers spilled Charonn

चारोंं भाइयों का मिलन देख छलक पड़ीं आंखें

Mon, 26 Oct 2015 11:43 PM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Mon, 26 Oct 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
My eyes had to meet the brothers spilled Charonn
पंडित जी रामलीला समिति का भरत मिलाप हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ। मेले मौजूद लोगों की आंखें चारों भाइयों के मिलन को देख छलक पड़ीं। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में लाग और झांकियां शामिल हुईं। उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन


इसके पहले अहियापुर मोड़ पर समाजसेवी रजनीकांत मिश्र ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की आरती उतारकर झांकियों को रवाना किया।  शोभायात्रा में सबसे आगे मां काली व मां दुर्गा का रूप धारण किये कलाकार तलवार भांजते
विज्ञापन


चल रहे थे। आदर्श अखाड़ा के बच्चे करतब दिखाकर सबको अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। कोतवाली चौराहे पर बने नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने किया। यहां से पूरे मेले का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता सुशील
विज्ञापन
विज्ञापन


 वर्मा कर रहे थे। नगर के निर्धारित मार्गों से होते हुये शोभायात्रा ओलन्दगंज पहुंची जहां पहले से विराजमान श्रीराम, अनुज लक्ष्मण, सीता व हनुमान से मिलने के लिए  भरत व शत्रुघ्न पहुंचते हैं। इस दौरान चारों भाइयों का मिलन देखकर

 जहां उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं। राम के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। नगर मजिस्टे्रट उमाकांत त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह ने शोभायात्रा में शामिल इलाहाबाद, वाराणसी व जौनपुर के सभी लागों व

झांकियों के संचालकों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष किशन हरलालका, महामंत्री बाबू लाल गुप्ता, रमेश सेठ, संजय जायसवाल, राजेश सोनी, अनिल गुप्ता, विजय केडिया, दीपक जायसवाल, गुड्डू सिंह आदि उपस्थित रहे। उधर,


समाधगंज के रामलीला में तीसरे दिन सीता स्वयंवर का आयोजन किया गया। शिव का धनुष टूटते ही पंडाल राम के जयकारे से गूंज उठा। मंच संचालक डा. राकेश मिश्र मंगला ने आभार जताया। इस मौके पर रमेश सिंह, राजन सिंह, विवेक, महानंद, पंकज, मनोज, अवनेंद्र ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed