फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   MP adopts Kariyanov village

सांसद ने करियांव गांव को लिया गोद

Fri, 13 Sep 2019 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
MP adopts Kariyanov village
करियांव को सांसद ने आदर्श गांव चुना
विज्ञापन

लाटरी से किया गांव का चयन, कार्यकर्ताओं से बनाई विकास की योजना
अमर उजाला ब्यूरो
मछलीशहर। सांसद बीपी सरोज ने करियांव गांव को सांसद आदर्श ग्राम चुना है। वह इस गांव का समग्र विकास करेंगे। शुक्रवार को नगर के गंगा पैलेस में लाटरी के माध्यम से गांव का चयन किया गया। गांव के चयन के बाद उन्होेंने कार्यकर्ताओं के साथ उसे विकसित करने के उपायों पर विचार-विमर्श किया।

प्रधानमंत्री ने प्रत्येक सांसद से अपने लोकसभा क्षेत्र के विकास से अछूते गांव को गोद लेकर उसका विकास करने को कहा है। इस क्रम में मछलीशहर विधानसभा के मछलीशहर, बेलवां, बरसठी, मीरगंज के मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं की बैठक कर गांवों के बारे में जानकारी ली। कार्यकर्ताओं के चयनित गांवों में से वरिष्ठ अधिवक्ता आरपी सिंह ने लाटरी निकाली। इसमें मीरगंज मंडल के करियांव गांव का नाम निकला। सांसद बीपी सरोज ने कहा कि आदर्श गांव के रुप में चयनित मछलीशहर विकास खंड के करियांव गांव के विकास में कोई कोरकसर नहीं छोड़ी जायेगी। शासन और प्रशासन मिलकर विकास करेंगे। ऐसा विकास होगा जिसकी लोग मिशाल देंगे। सांसद ने सभी जाति, धर्म के अधिक से अधिक लोंगों को भाजपा से जोड़ने के लिये मंडल अध्यक्षों से आग्रह किया। अध्यक्षता संगठन के जिला उपाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद सिंह ने की। संचालन मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र विक्रम सिंह ने किया। इस अवसर पर मनोज सिंह, कृष्ण कुमार दूबे, राजेश सिंह, फहमी रिजवी, अभिषेक सिंह, रमेश चन्द्र दूबे, राम चन्द्र विन्द, जयानन्द चौबे, सोनू जायसवाल, वीरेंद्र पाण्डेय, सन्तोष जायसवाल, मनोज गुप्ता, सुरेंद्र मौर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed