फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Movement demands will not be

मांगें पूरी न होने पर करेंगे आंदोलन

Sat, 21 Nov 2015 12:45 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Sat, 21 Nov 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
Movement demands will not be
नगर क्षेत्र स्थित कांशीराम सामुदायिक भवन के प्रांगण में चल रहे उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ (एटक) का 46वां राज्य महासम्मेलन दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा है। जिसमें दो वर्षों की संगठनिक  कार्य की रिपोर्ट पेश की गई।
विज्ञापन


 साथ ही समस्याओं को पूरा कराने पर विचार किया गया। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।  इस दौरान मेट्रो हास्पिटल दिल्ली से आई स्वास्थ्य टीम द्वारा 600 प्रतिनिधियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

 
मुख्यमहामंत्री सद्रुददीन राना ने कहा कि रोडवेज एवं निकाय विभाग की तरह बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों को भी सीधे विभाग द्वारा भुगतान किया जाए।

 अवर अभियंताओं को वरिष्ठता के आधार पर बिना किसी परीक्षा व साक्षात्कार के पदोन्नति एवं समयबद्ध वेतन के रुप में  पदोन्नति के पद का वेतन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठीक उसी प्रकार कर्मचारियों को भी बिना भेदभाव के उक्त सुविधा प्रदान की जाए। विद्युत नियामक आयोग एवं उत्तर प्रदेश कार्पोरेशन निगम द्वारा कर्मचारियों को मिल रही विद्युत सुविधा समाप्त करने के निर्णय की आलोचना की।

साथ ही कर्मचारियों को मिल रही उक्त सुविधा को बरकरार रखने और बढ़ती हुई उपभोक्ता संख्या के अनुपात में कर्मचारियों की नई भर्ती करने और संविदा कर्मचारियों को उसमें शामिल करने की मांग की।

 स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी नेता अजय कुमार ने आंदोलन में साथ देने को कहा। कहा कि एकजुटता से ही सफलता मिलेगी। सम्मेलन की अध्यक्षता रामनाथ यादव, ओपी तेवतिया, वीके अवस्थी, एसके सारस्वत व विनोद कुमार की अध्यक्षता में हुई।


इस अवसर पर महामंत्री महेंद्र राय, जवाहरलाल विश्वकर्मा, कन्हईलाल, सूर्यदेव पांडेय, रजनीकांत पांडे, केशर सिंह रावत, सुरेंद्रपाल सिंह, जयभगवान व रवि कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed