फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Monsoon is near, yet the work of beautification of Ghats is going on at a slow pace.

मानसून नजदीक, फिर भी धीमी गति से हो रहा घाटों के सुंदरीकरण का कार्य

Mon, 13 Jun 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Monsoon is near, yet the work of beautification of Ghats is going on at a slow pace.
गोमती नदी के हनुमान घाट पर हो रहा सुंदरीकरण कार्य। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। इस बार फिर बारिश में हनुमान और बजरंग घाट पर पूजा अर्चन करने में श्रद्धालुओं को परेशानी होगी। कारण मानसून नजदीक है, फिर भी सद्भावना पुल से लेकर हनुमान और बजरंग घाट के सुंदरीकरण का कार्य तेजी से नहीं हो रहा है। ऐसे में फिर बारिश में यह कार्य रुक सकता है। वहीं, समय से कार्य पूरा होने पर भी संशय बना हुआ है। ऐसे में बारिश के मौसम में लोगों को फिर स्नान करने सहित पूजा आदि करने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

शहर के हनुमान और बजरंग घाट पर पूजा अर्चन करने के लिए हर समय श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। ऐसे में उनको स्नान आदि में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। खासकर महिलाओं को परेशानी न हो, इसके मद्देनजर लखनऊ के गोमती रिवरफ्रंट डेवलपमेंट की तर्ज पर शहर के सद्भावना पुल से लेकर हनुमान घाट से लेकर बजरंग घाट तक 650 मीटर के दायरे में रीवर फ्रंट डेवलप का कार्य हो रहा है, इसके लिए राष्ट्रीय स्वचछ गंगा मिशन-नमामि गंगे परियोजना के तहत 8.05 करोड़ रुपये स्वीकृत किया गया है। वहीं, इस कार्य को कराने की जिम्मेदारी ईआईएल को सौंपी गई। उसकी ओर से जुलाई 2021 में काम भी शुरू करा दिया गया था, लेकिन इस कार्य को पिछले साल हुई बारिश के कारण कई बार रोकना पड़ा था। जब बारिश समाप्त हुई, उसके बाद भी यह कार्य जोर नहीं पकड़ पाया। इसका हश्र है कि अभी तक तकरीबन 50 फीसदी कार्य ही पूरा हो पाया है। इस साल भी बारिश होने का समय नजदीक है। वहीं, कार्यदायी संस्था के पास भी इस कार्य को पूरा करने के लिए अब केवल साढ़े चार माह का समय शेष बचा है। इस कार्य को इस साल अक्टूबर में पूरा करने का समय है। ऐसे में इस बार भी बारिश में श्रद्धालुओं को पूजा अर्चन करने में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

घाट के सुंदरीकरण के तहत होना है यह कार्य
जौनपुर। सद्भावना पुल से लेकर हनुमान घाट होते हुए बजरंगा घाट तक सुंदरीकरण का कार्य हो रहा है। इसमें पाथ वे, सीढ़ी व शौचालय बनाने सहित लाइटिंग और हरियाली की सुविधा की जानी है। इसके अलावा, महिलाओं को कपड़ा बदलने के लिए रूम बनाने सहित अन्य कार्य किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्य तेजी से हो रहा है। तय समय के अंदर कार्य समाप्त करने का पूरा प्रयास है। हालांकि पिछले साल की भांति इस बार भी बारिश से काम प्रभावित हो सकता है। - तनवीर जहीर, सीनियर मैनेजर, ईआईएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed