फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   In the quiz, young people participated and shared tips on bringing out talent on stage

Jaunpur News: क्विज में युवाओं ने किया प्रतिभाग मंच पर प्रतिभा निखारने के बताए गुर

Sat, 19 Sep 2026 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
In the quiz, young people participated and shared tips on bringing out talent on stage
मल्हनी। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से शुक्रवार को आर्यभट्ट सभागार में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत और विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद-2027 के तहत क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद में सक्रिय भागीदारी करते हुए अपने नवोन्मेषी विचारों, रचनात्मक सोच एवं प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. शशिकांत यादव ने नशामुक्त भारत अभियान तथा विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग (वीबीवाईएलडी) क्विज प्रतियोगिता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान डॉ. अजय मौर्य, डॉ. पीसी यादव, अभिषेक गर्ग, मॉय भारत के स्वयं सेवक सुमित सिंह, विपिन यादव, स्नेहा मिश्रा, आर्ची वर्मा, उत्कर्ष तिवारी, प्रभात तिवारी आदि रहे। धन्यवाद सुमित सिंह ने किया। संचालन आंची वर्मा एवं सिद्धार्थ कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed