फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Congress workers surrounded the state minister in protest against MDR on UPI

Jaunpur News: यूपीआई पर एमडीआर के विरोध में कांग्रेसियों ने राज्य मंत्री का घेराव

Sun, 20 Sep 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Congress workers surrounded the state minister in protest against MDR on UPI
राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव का घेराव करते कांग्रेसी।- कांग्रेस
जौनपुर। यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर लगाए जाने के विरोध में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लाइन बाजार स्थित डाक बंगले में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव का घेराव किया। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेसियों ने यूपीआई से खरीदारी पर एमडीआर लगाए जाने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने दो हजार रुपये से अधिक मूल्य के घरेलू सामान की खरीदारी कर उसके बिल और रसीद भी मंत्री के समक्ष रखे।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर लगाने से छोटे कारोबारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इसका असर अंततः उपभोक्ताओं पर पड़ेगा और महंगाई बढ़ सकती है। गरीब, मजदूर, मध्यम वर्ग, किसान और छात्रों पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने यूपीआई एमडीआर को जनता पर अतिरिक्त बोझ बताते हुए सरकार से इसे वापस लेने की मांग की। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि सरकार को ऐसे कानून और नीतियां बनानी चाहिए, जिनसे आम जनता और व्यापारियों को सहूलियत मिले। उन्होंने राज्य मंत्री से यूपीआई पर एमडीआर से संबंधित निर्णय वापस लेने के लिए सरकार तक कांग्रेस की मांग पहुंचाने का आग्रह किया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह डब्बू, विनय तिवारी, लाल प्रकाश पाल, जिला सचिव इरशाद खान, अरुण शुक्ला, सभासद शहनवाज मंजूर, राजकुमार गुप्ता, जब्बार अली सलमानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed