फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   MLA wrote a letter to the regional manager to build a depot

डिपो बनाने के लिए विधायक ने क्षेत्रीय प्रबंधक को लिखा पत्र

Tue, 26 Jul 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
MLA wrote a letter to the regional manager to build a depot
मछलीशहर। नगर स्थित रोडवेज बस स्टेशन की दुर्दशा को समाप्त कर बसों की ठहराव और समय सारिणी दीवार पर अंकित करवाने के साथ ही आरक्षित भूमि पर बस डिपो स्थापित करने के लिए मछलीशहर विधायक डा. रागिनी सोनकर ने क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र लिखा है। पत्र में लिखा है कि नगर सहित अगल-बगल गांवों की लगभग एक लाख 50 हजार आबादी है। परिवहन निगम द्वारा इसे बस स्टेशन का दर्जा दिया गया है। स्टेशन पर वाराणसी, जौनपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, लखनऊ, कानपुर सहित किसी भी जिले में जाने वाली बस की कोई समय सारिणी उपलब्ध नहीं होने से यात्रियों को काफी समस्या होती है। इतनी बड़ी आबादी होने के कारण बस स्टेशन को डिपो का दर्जा देने के साथ सभी बसों का ठहराव किया जाए, पूछताछ काउंटर के साथ सभी बसों की समय सारिणी उपलब्ध कराई जाए। जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। विधायक ने इसे जल्द से जल्द डिपो का दर्जा देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed