फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Minority Welfare Department Director saw the arrangements of the cowshed

Jaunpur News: अल्पसंख्यक कल्याण विभाग निदेशक ने गोशाला की व्यवस्थाएं देखी, निर्माणाधीन जेल का निरीक्षण किया

Sat, 24 May 2025 09:26 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 24 May 2025 09:26 PM IST
सार

 निदेशक अंकित अग्रवाल ने निर्माणाधीन जेल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जाना। गोशाला की व्यवस्था परखी और व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली।
 

विज्ञापन
Minority Welfare Department Director saw the arrangements of the cowshed
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के निदेशक ने किया निरीक्षण - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग व नोडल अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने शनिवार को अस्थाई गो-आश्रय स्थल सादनपुर और निजामुद्दीनपुर मड़ियाहूं का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्थाई गो-आश्रय स्थल निजामुद्दीन के निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी के द्वारा गो आश्रय स्थल में भूसा, हरा चारा, पेयजल आदि की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली।

विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि गो-आश्रय स्थलों में भूसा, हरा चारा और चोकर अनिवार्य रूप से गोवंशों को दिया जाए। इससे गोवंश स्वस्थ रहेंगे। गौशाला में नियमित रूप से साफ-सफाई कराया जाना सुनिश्चित करें। पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि नियमित रूप से गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए।
विज्ञापन


गो-आश्रय से संबंधित पशु आहार पंजिका, गोवंश पालकों के वेतन, भूसा क्रय रजिस्टर सहित अन्य का विस्तृत निरीक्षण किया और निर्देशित किया गया कि सभी रजिस्टर अपडेट रहें। केयर टेकर और सहभागिता योजनांतर्गत लाभार्थियों को अगंवस्त्रम देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विधिवत गो-पूजन कर गोवंश को गुड़, केला, चोकर खिलाया गया। पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, परियोजना निदेशक केके पांडे, खण्ड विकास अधिकारी ग्राम प्रधान उमेश सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन कारागार की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने पाया कि टाइम लाइन के हिसाब से कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि जो भी मैटेरियल प्रयोग किये जा रहे हैं वे उच्च गुणवत्ता के हों।


उन्होंने श्रमिक पंजीयन कैम्प में पांच श्रमिकों को कन्या विवाह योजना, मातृत्व शिशु बालिका योजना, निर्माण कामगार मृत्यु सहायता योजना के अंतर्गत 03 लाख 97 हजार का प्रमाण-पत्र बांटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed