फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mini marathon champion Jagdish

मिनी मैराथन में जगदीश चैंपियन

Mon, 08 Feb 2016 01:03 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Mon, 08 Feb 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Mini marathon champion Jagdish
 क्षेत्र में शुक्रवार को आयोजित मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में उत्तराखंड के चंपावत जिले के जगदीश सिंह चैंपियन बने। उन्होंने 27 मिनट 30 सेकेंड में नौ किलोमीटर की दौड़ पूरी कर ली।
विज्ञापन


बरईपार में मछलीशहर पड़ाव से जीरिकपुुर इंटर कालेज के प्रबंधक रणंजय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में कुल 80 लोगों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का समापन धर्मूंपुर गांव में हुआ।
विज्ञापन


सुबह साढ़े सात बजे से आयोजित मिनी मैराथन दौड़ में शामिल होने के लिए लोग समय से पहले ही एकत्र हो गए थे। धावकों की सुरक्षा में कोतवाल मछलीशहर अरविंद यादव फोर्स के साथ आगे चल रहे थे
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि एंबुलेंस के साथ डाक्टरों की टीम पीछे चल रही थी। उत्तराखंड के चंपावत जिले के ही राजेंद्र नाथ ने 28 मिनट में दौड़ पूरी कर दूसरे स्थान पर रहे जबकि सुलतानपुर जिले के रवींद्र तिवारी तीसरे स्थान पर रहे।  इलाहाबाद के

 अनिल कुमार सिंह  चौथे और इलाहाबाद निवासी अर्जुन कुमार पांचवें स्थान पर रहे। समापन स्थल पर आल इंडिया टेररिस्ट फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनिंदर सिंह बिट्टा और विधायक सीमा द्विवेदी ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर

 सम्मानित किया। प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने वाले जगदीश सिंह को 30 हजार नकद धनराशि प्रदान की गई। इसी प्रकार दूसरा स्थान हासिल करने वाले को 25 हजार, तीसरा स्थान पाने वाले को 20 हजार चौथा स्थान

 हासिल करने वाले को 15हजार और पांचवा स्थान प्राप्त करने वाले को 10 हजार रुपये नकद धनराशि प्रदान की गई। प्रतियोगिता के आयोजत आयोजक धर्मूपुर गांव निवासी समाजसेवी  अमित मिश्र और दिनेश मिश्र ने सभी के प्रति

आभार व्यक्त किया। इस अवसर  पर विधायक सीमा द्विवेदी ने कहा कि युवाओ को देश के विकास में आगे आना होगा। आज राजनीत से लेकर हर जगह जगह युवाओ को तरजीह  दी जा  रही है।


  मनिंदर सिंह बिट्टा ने कहा कि आज भारत देश के पास युवाशक्ति है। हमारा देश हर किसी भी समस्या से लड़ने के लिए सक्षम है। हमारी सेना के जावान देश की सीमा की रखवाली में पूरी तरह से सक्षम हैं।

युवाओ को हर खेल में हिस्सा लेना चाहिए। इससे  तन और मस्तिष्क का विकास होता है। इस मौके पर विनोद सिंह, सुरेश यादव, दिनेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed