{"_id":"596e584c4f1c1bac178b4966","slug":"memorandum-assigned-to-suspension-return","type":"story","status":"publish","title_hn":"निलंबन वापसी को सौंपा ज्ञापन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निलंबन वापसी को सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम को पत्रक सौंपते लेखपाल संघ के पदाधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेखपाल संघ तहसील इकाई बदलापुर के पदाधिकारियों ने साथी के निलंबन को वापस किए जाने की मांग को लेकर एसडीएम डा. केएस पाण्डेय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संघ ने कहा कि लेखपाल लालमनि का निलंबन कूटरचित ढंग से किया गया है। निलंबन की वापसी नहीं होने तथा एसडीएम एसडीएम के स्थानान्तरण तक लेखपाल संघ कार्यों का बहिष्कार करेगा।
सम्बद्ध रजिस्ट्रार कानूनगो लालमनि को किसी सक्षम अधिकारी के आदेश के बिना कृषि आवास तथा वृक्षारोपण के लिए आवंटित जमीन का बैकडेट में अमलदरामद कर दिए जाने के आरोप में रजिस्ट्रार कानूनगो लालमनि को एसडीएम ने गत दिनों निलम्बित कर दिया था। इस मौके पर रामनारायण यादव, राजनारायण पुष्कर, जनार्दन मिश्र, शैलेन्द्र मिश्र, लालचन्द गौतम, कल्पनाथयादव, सुशील श्रीवास्तव, अखिलेश यादव आदि मौजूद थे। वहीं पचास वर्ष की आयु पूरी करने वाले लेखपालों की स्क्रीनिंग नहीं कराने के मांग को लेकर लेखपाल संघ ने मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौपा।
संघ के अध्यक्ष कृष्णा नंद पांडेय के नेतृत्व में एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि एक लेखपाल के हिस्से छह से सात गांव हैं। 95 फीसदी लेखपाल बिना प्रोन्नति पाए बिना रिटायर हो जाते हैं। पांच प्रतिशत लेखपालों की पहली प्रोन्नति 36-37 वर्ष की सेवा के बाद 55-59 वर्ष की आयु में हो पाती है। 50 वर्ष पूरी कर चुके लेखपालों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए 31 जुलाई 2017 तक स्क्रीनिंग कार्य पूरा करने का निर्देश निर्गत हुआ है। जिले में स्क्रीनिंग का कार्य शुरू हो गया है। सरकार की इस पहल से लेखपालों में रोष है। इस मौके पर विष्णु नारायण सिंह, रमेश चंद तिवारी, गौरव श्रीवास्तव, अनिरुद्ध, धीरेंद्र आदि मौजूद थे।