फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Medical waste collection started

मेडिकल वेस्ट संग्रह का कार्य शुरू

Tue, 16 Jun 2015 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Tue, 16 Jun 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
Medical waste collection started
 मेडिकल वेस्ट संग्रह का काम जिले में शुरू हो गया है। इसके लिए इलाहाबाद के  हड़िया में पांच मिट्रिक टन क्षमता वाले दो चेंबर वाले इन्सीलेटर को बनाया जाएगा।
विज्ञापन


 इसके पहले चेंबर  का तापमान 850 डिग्री सेल्सियस और दूसरे  का 1050 डिग्री सेल्सियस होगा। जिसमें मेडिकल वेस्ट का निस्तारण किया जाएगा।

हड़िया, जैतापुर  में केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के मानक के अनुसार 5 मीट्रिक टन  क्षमता वाला दो चेंबर से युक्त इन्सीलेटर बनाने का काम शुरू हो गया है।  यह  प्रोजेक्ट बायो मेडिकल वेस्ट के सम्यक निस्तारण संरक्षण से युक्त है।
विज्ञापन


इसकी जिम्मेदारी संगम  मेडिसर्व को सौंपी गई है। संस्था के निदेशक हरिओम शरण द्विवेदी ने बताया कि बायो मेडिकल वेस्ट का  डिस्पोजल तीन चरणों में किया जायेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परियोजना के प्रमोटर संदीप सिंह ने मेडिकल वेस्ट से होने वाले स्वास्थ्य के  खतरों पर ध्यान आकृष्ट करते हुए अपने कार्य के प्रति प्रतिबद्धता जताई। जिला सूचना अधिकारी केके त्रिपाठी ने  पर्यावरण संकट की ओर जनता का ध्यान

आकृष्ट करते हुए इसके संरक्षण के उपायों  पर चर्चा किया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. दिनेश कुमार यादव ने स्वास्थ्य  की दिशा में इस कदम की सराहना किया।     सीडीओ श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य की दिशा में ऐसे  प्रयासों की गुणवत्ता पर

बल दिया। इस अवसर पर इण्डियन मेडिकल एसोसियेशन के  अध्यक्ष डा. क्षितिज शर्मा, डा. वीएस उपाध्याय, डा. बीएम त्रिपाठी ने  अपने विचार व्यक्त किये।


 इस अवसर पर इन्द्र प्रकाश उर्फ राका पाण्डेय,  सुजीत सिंह, संजीव सिंह, विरेन्द्र, रवि कौल, रंजन          ने भाग लिया। संदीप  सिंह ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed