फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Medical students start protest before Deputy CM brijesh patahk arrival in jaunpur

Jaunpur: डिप्टी CM के आने से पहले भावी डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन, सड़क- सुरक्षा और पेयजल के लिए जमकर नारेबाजी

Thu, 22 Jun 2023 07:33 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 22 Jun 2023 07:33 PM IST
सार

जौनपुर स्थित उमानाथ सिंह स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के छात्रों ने गुरुवार को सड़क जाम कर दिया। नहाने और पीने के लिए पर्याप्त पानी न मिलने, सुरक्षा के लिए चहारदीवारी की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन
Medical students start protest before Deputy CM brijesh patahk arrival in jaunpur
मेडिकल छात्रों ने किया सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नहाने और पीने के लिए पर्याप्त पानी न मिलने, सुरक्षा के लिए चहारदीवारी का काम पूरा न होने और परिसर में सड़कों की स्थिति अच्छी न होने से नाराज जौनपुर स्थित उमानाथ सिंह स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के छात्रों ने गुरुवार को सड़क जाम कर दिया।

विज्ञापन


शाहगंज-जौनपुर मार्ग पर मेडिकल कॉलेज के सामने ही एकत्रित होकर नारेबाजी की। कहा कि हर बार केवल आश्वासन ही दिया जाता है, लेकिन समस्याओं को दूर नहीं किया जा रहा। जौनपुर में ही डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का कार्यक्रम था। जाम की सूचना पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे कॉलेज के प्राचार्य ने छात्रों को समझाकर जाम समाप्त कराया। करीब एक घंटे तक जाम रहा। 
विज्ञापन

 

मेडिकल छात्रों का आरोप है कि उन्हें पीने व नहाने के पानी की सबसे बड़ी समस्या है। सुरक्षा के नाम पर कोई बाउंड्रीवॉल नहीं है। रात में अराजकतत्व मेडिकल कॉलेज में घुस जाते हैं। आईपीडी अभी तक काम नहीं कर रही। दूसरे वर्ष के छात्र मरीजों से व्यावहारिक ज्ञान हासिल करने में वंचित हो रहे हैं। परिसर में कोई पक्की सड़क नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आजमगढ़ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- लोकसभा चुनाव में भाजपा की होगी एकतरफा जीत

रास्ते में पत्थर व चट्टानों के टुकड़े हैं। शौचालय और खेल मैदान की भी दिक्कत है। छात्रों ने कहा कि समस्याओं का निदान नहीं किया गया तो वह मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन देंगे।

मौके पर पहुंचे प्राचार्य प्रो. शिवकुमार, चीफ प्रॉक्टर डॉक्टर एए जाफरी और पुलिस के लोगों ने एमबीबीएस के छात्रों से बातचीत कर जल्द उनकी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की बात कही। कहा कि निर्माण निगम से बात कर जो जरूरी सुविधा है उसे उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed