फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mission 2024 Deputy CM Brajesh Pathak in Azamgarh said BJP one sided victory in Lok Sabha election

Mission 2024: आजमगढ़ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- लोकसभा चुनाव में भाजपा की होगी एकतरफा जीत

Thu, 22 Jun 2023 09:21 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 22 Jun 2023 09:21 PM IST
सार

 डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को आजमगढ़ के करतालपुर में जनसभा को संबोधित किया। मीडिया से बातचीत में डिप्टी सीएम ने कहा कि सभी जाति, धर्म का वोट भाजपा को मिल रहा है। आजमगढ़ लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी एक तरफा जीत हासिल करेगी। 
 

विज्ञापन
Mission 2024 Deputy CM Brajesh Pathak in Azamgarh said  BJP one sided victory in Lok Sabha election
आजमगढ़ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के नौ वर्ष पूरे होने पर भाजपा की ओर से संपर्क महाभियान के तहत गुरुवार को आजमगढ़ के करतालपुर में जनसभा हुई। इसमें मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और सपा पर निशाना साधा। कहा कि गरीब कल्याण की योजनाओं से पीएम पर जनता का विश्वास बढ़ा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ट्रकों पर पीछे की तरफ लिखा होता है निरहुआ सटल रहे, तो निरहुआ लगातार लोगों के साथ हैं। ट्रक पर यह भी लिखा होता है कि सटला तक गइला। अखिलेश निरहुआ से सटे और चले गए। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों को पक्का मकान मिला है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

सपा ने अयोध्या में निहत्थे कारसेवकों का खून बहाया

कांग्रेस ने गांधी को अपना लिया लेकिन स्वच्छता को न अपना सकी। लेकिन पीएम मोदी ने हर घर में शौचालय बनवा दिया। गरीबों को गैस का कनेक्शन दिया। किसानों को सम्मान निधि दी। बिजली की व्यवस्था में सुधार हुआ है। आज गांवों में ग्राम प्रधानों का अपना कार्यालय है।

ये भी पढ़ें: गाजीपुर जिला जेल में बंद पूर्व सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, इस बीमारी ने बढ़ाई टेंशन

डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा ने अयोध्या में निहत्थे कारसेवकों का खून बहाया। आज उसी स्थान पर भगवान राम का मंदिर बन रहा है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 पर राजनीतिक दल कहते थे खून की नदियां बह जाएंगी। लेकिन अनुच्छेद हटने के बाद कहीं कुछ नहीं हुआ। तीन तलाक कानून पर कहा कि पहले छोटी-छोटी बात पर मुस्लिम बहनों को लोग तलाक दे देते थे। पीएम ने कानून बनाकर राहत दी।

कहा कि भाजपा में अंतिम पायदान पर बैठा व्यक्ति भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। लेकिन क्या सपा और बसपा में ऐसा हो सकता है? देश के लोगों का भरोसा पीएम पर बढ़ा है। कानून व्यवस्था के मामले में आजमगढ़ प्रदेश में अव्वल स्थान पर है। डिप्टी सीएम ने गाजीपुर और जौनपुर में भी सभा को संबोधित किया।

हीट वेव से निपटने के लिए महकमा तैयार

इस दौरान मीडिया से वार्ता में डिप्टी सीएम ने हीट वेव पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जांच चल रही है। हीट वेव से निपटने के लिए महकमा तैयार है। प्रदेश में सभी चिकित्सकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। चिकित्सक राउंड द क्लाक कैंप कर रहे हैं। चिकित्सालयों में पर्याप्त बेड, समुचित इलाज की सुविधा और पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed