फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Marigold cultivation will become a source of income

Jaunpur News: गेंदे की खेती बनाएगी आमदनी की राह

Mon, 02 Dec 2024 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Marigold cultivation will become a source of income
जिले के किसान अब गेंदे के फूल की खेती कर अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर सकते हैं। इसके लिए उद्यान विभाग किसानों की मदद करेगा। विभाग गेंदे के फूल की खेती के लिए किसानों को सब्सिडी दिलाएगा। फूल को बेच कर किसान अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं। त्योहारी सीजन में फूलों की अच्छी खासी मांग रहती है। गेंदे के फूल सबसे ज्यादा खरीदे जाते हैं।
विज्ञापन

उद्यान विभाग ओर से संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत साल 2024-25 में जनपद को 35 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेंदा की खेती का लक्ष्य दिया गया है। योजना के तहत लघु एवं सीमांत कृषकों को एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में खेती करने पर 40 हजार रुपये की लागत पर 40 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जाएगा। परंपरागत खेती से हटकर फूलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए उद्यान विभाग की ओर से किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। परंपरागत खेती से हटकर कुछ अलग करने लिए यह एक अच्छा विकल्प है, जिसमें कम लागत में अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है। वर्ष में तीन बार गेंदा की खेती की जा सकती है। गेंदा के फूलों की मांग निरंतर बढ़ती जा रही है। किसानों की आय एवं उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने लिए सरकार जोर दे रही है। फूलों की मांग खासकर त्योहार एवं शादी समारोह में बढ़ जाती है।
विज्ञापन

इनसेट
योजना के लिए ऑनलाइन पंजीयन जरूरी
जिला उद्यान विभाग के मुताबिक योजना का लाभ लेने लिए कृषकों को विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कराकर आवश्यक प्रपत्र (भूमि की खतौनी, खसरा, बैंक पासबुक की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति व फोटो) कार्यालय में शीघ्र जमा कराकर पंजीकरण कराना होगा। कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय से संपर्क कर या योजना प्रभारी के मोबाइल नंबर 9455112600 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed