फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Many events will be held in East University from 9th to 15th August

Jaunpur News: पूविवि में 9 से 15 अगस्त तक होंगे कई आयोजन

Fri, 09 Aug 2024 03:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Many events will be held in East University from 9th to 15th August
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में हर घर तिरंगा एवं काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ पर शताब्दी समारोह के संबंध में बृहस्पतिवार को बैठक हुई। तय हुआ कि परिसर में नौ से 15 अगस्त तक कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
विज्ञापन

अध्क्षता करते हुए प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान मनाया जाएगा। कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि हर घर तिरंगा एवं काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ पर शताब्दी समारोह का आयोजन पूरे देश में मनाया जा रहा है। हर घर तिरंगा के नोडल अधिकारी प्रो. मनोज मिश्र ने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन 100वीं वर्षगांठ 9 अगस्त को मनाई जा रही है। यह घटना भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास समेटे है। एनएसएस समन्वयक डॉ. राज बहादुर यादव को निर्देशित किया गया कि स्वयंसेवकों को प्रेरित कर इस अभियान को सफल बनाएं । कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय में निबंध, लेख और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस दौरान परीक्षा नियंत्रक विनोद कुमार सिंह, उप कुलसचिव अमृतलाल, अजीत प्रताप सिंह, बबिता सिंह, प्रो. प्रदीप कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed