फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mahrupur Mdaya lock in 50 homes

महरुपुर मड़ैया के 50 घरों में ताला

Sat, 05 Dec 2015 12:53 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Sat, 05 Dec 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
Mahrupur Mdaya lock in 50 homes
खाकी के खौफ से महरूपुर मड़ैया गांव की चौहान बस्ती के 50 से अधिक घरों में ताला लग गया है। दरवाजे पर बंधे मवेशियों को कोई चारा देने वाला भी नहीं है। पिछले 24 घंटे के अंदर भूख प्यास से तड़प चार मवेशियों की मौत हो गई।
विज्ञापन


इसकी जानकारी पर पड़ोस के गांव के कुछ लोगों ने शुक्रवार को चौहान बस्ती में जा कर भूखे मवेशियों को आजाद कर दिया। पानी की तलाश में एक गाय शुक्रवार को बस्ती के कुएं में गिर पड़ी। जिसे पुलिस ने जेसीबी की मदद से सुरक्षित निकाल
विज्ञापन


लिया। शुक्रवार को अमर उजाला की टीम बस्ती में पहुंची तो वहां अजीब सा सन्नाटा पसरा था। एक घर के बाहर बैठी वृद्धा ने गाड़ी को दरवाजे के सामने रुकते देखा तो वह तेजी से अंदर चली गई और दरवाजा बंद कर लिया। उसे लगा कि शायद
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस वाले आए हैं। बाद में जब उसे बताया गया कि हमलोग अखबार वाले हैं तो उसने दरवाजा खोला और अपनी पीड़ा बयान करते हुए फफक कर रो पड़ी।

वृद्धा गौरी देवी ने कहा कि उनके परिवार के लोग कहां हैं उन्हें खुद पता नहीं है। वह गठिया से पीड़ित हैं इसलिए वह घर छोड़कर नहीं जा सकीं। आसपास के घरों के सारे लोग रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं।


गांव में घूमने पर टीम को पुरुष तो क्या कोई महिला या बच्चा नजर नहीं आया। महेंद्र चौहान, छोटेलाल, बृजलाल और मानसिंह के दरवाजों पर खूंटे से बंधी भैंसें वैसे ही मरी पड़ी थी। वहां उन्हें दफन करने वाला भी कोई नहीं था। पड़ोसी गांव के लोग इस भय से बस्ती में नहीं जा रहे हैं कि पुलिस कहीं उन्हें भी गिरफ्तार न कर ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed