फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lord Krishna's childhood pranks teach us how to live life: Shantanu Maharaj

भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं देती हैं जीवन जीने की सीख : शांतनु महाराज

Mon, 06 Apr 2026 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Lord Krishna's childhood pranks teach us how to live life: Shantanu Maharaj
कथा कहते  शान्तनु महाराज । संवाद
सुइथाकला। क्षेत्र के सुइथाकलां गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिनकथा के पांचवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने पूतना वध प्रसंग सुनाते हुए बताया कि भगवान अपने भक्तों की रक्षा के लिए किसी भी रूप में अवतार लेते हैं और दुष्टों का संहार करते हैं। माखनचोरी और नटखट लीलाओं का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की ये लीलाएं केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि गहरे आध्यात्मिक संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि भगवान की बाल लीलाएं हमें सिखाती हैं कि जीवन में प्रेम, स्नेह और सरलता का कितना महत्व है।
विज्ञापन

आचार्य शांतनु महाराज ने कहा कि जो व्यक्ति सच्चे मन से भगवान की भक्ति करता है, उसके जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में भक्ति, सत्य और सदाचार को अपनाएं। इसके पूर्व मुख्य यजमान इंद्रावती सिंह एवं यमुना प्रसाद सिंह के द्वारा भगवान की आरती किया गया। कार्यक्रम में डीएम डॉ. दिनेश चंद्र, पं. राम सन्मुख तिवारी, एसडीएम कुणाल गौरव, नायब तहसीलदार पीयूष सिंह, विनय त्रिपाठी, बेचन सिंह, प्रमोद सिंह, डॉ. रमेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed