{"_id":"69444c1b0a643ce060001874","slug":"lookout-notice-to-be-issued-against-three-accused-in-codeine-cough-syrup-case-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-146425-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: कोडीन कफ सिरप मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ जारी होगा लुक आउट नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: कोडीन कफ सिरप मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ जारी होगा लुक आउट नोटिस
विज्ञापन
कोडीन कफ सिरप मामले में रोजाना रोजाना नए-नए तथ्य सामने आ रहे हैं। मामले में एसआईटी ने तीन आरोपियों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करने की कवायद शुरू की है। इसके लिए जिला स्तर से उच्चाधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है।
कोडीन कफ सिरप की तस्करी के मामले में 21 नवंबर को शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जांच में यह बात सामने आई जनपद में जनपद के 12 फर्म संचालकों ने इस सिंडिकेट के सरगना शुभम जायसवाल और उसके पिता भोला प्रसाद जायसवाल से 42.45 करोड़ रुपये कफ सिरप लिए।
वास्तविकता में यह कफ सिरप आए ही नहीं, बल्कि इसकी सप्लाई पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में कर दी गई। वहीं, जनपद के फर्म संचालक भी गाजीपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, आजमगढ़, वाराणसी और चंदौली के फर्मों को बिलिंग की।
विज्ञापन
इन आरोपियों को अपना पक्ष रखने के लिए एसआईटी ने नोटिस दिया। लेकिन, किसी ने नहीं दिया। इसी बीच एसआईटी ने इन फर्म संचालकों के बारे में पता किया, जिनके पास पासपोर्ट है। ऐसे तीन फर्म संचालकों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में 12 फर्म के 14 लोग नामजद है। इनमें तीन अभियुक्तों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करने के लिए संबंधित विभाग से पत्राचार किया गया है।