{"_id":"685d996eae549135c60980eb","slug":"license-of-six-establishments-suspended-show-cause-notice-issued-to-three-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-136476-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: छह प्रतिष्ठानों का लाइसेंस निलंबित, तीन को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: छह प्रतिष्ठानों का लाइसेंस निलंबित, तीन को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
जौनपुर। जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह ने बृहस्पतिवार को टीम के साथ सिरकोनी, जलालपुर एवं त्रिलोचन क्षेत्र की उर्वरक एवं बीज बिक्री प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितता पाये जाने पर छह प्रतिष्ठानों का लाइसेंस निलंबित कर स्पष्टीकरण मांगा है। तीन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह ने बताया कि कुल 17 उर्वरक बीज बिक्री प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण किया गया। जिसमें सूरज खाद भण्डार जलालपुर के उर्वरक बिक्री प्रतिष्ठान का स्टॉक एवं बिक्री रजिस्टर अपूर्ण व रेट बोर्ड नहीं पाया गया, कैलाश बीज भंडार जलालपुर के बीज बिक्री प्रतिष्ठान पर स्टॉक बिक्री रजिस्टर, कैश मेमो व रेट बोर्ड नहीं लगाया गया, राजबहादुर यादव उर्वरक बिक्री केंद्र जलालपुर का स्टॉक बिक्री रजिस्टर अपूर्ण व रेट बोर्ड नहीं लगाया गया। प्रतिष्ठान पर फर्म का नाम तक अंकित नहीं दिखा। संतोष कुमार निर्मल कुमार उर्वरक बिक्री केंद्र त्रिलोचन का रेट बोर्ड नहीं लगाया गया तथा प्रतिष्ठान पर फर्म का नाम अंकित नहीं पाया गया। सद्गुरु खाद भंडार त्रिलोचन स्टॉक बिक्री रजिस्टर, रेट बोर्ड, पीओएस मशीन नहीं पाया गया एवं प्रतिष्ठान पर फर्म का नाम अंकित नहीं मिला। यूपीएसएस उर्वरक बिक्री केंद्र त्रिलोचन का स्टॉक बिक्री रजिस्टर, रेट बोर्ड नहीं लगाया गया था। इन सभी का लाइसेंस निलंबित कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके अलावा जायसवाल खाद भण्डार त्रिलोचन की दुकान बिना किसी सूचना के बंद पाए गए, मौर्या एंड संस जलालपुर बिक्री रजिस्टर पर कृषकों का मोबाइल नंबर अंकन नहीं किया गया, किसान खाद एवं बीज भण्डार जलालपुर रेट बोर्ड पर रेट अंकित नहीं होने से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।