फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   lean poll claims open, notice to EO

स्वच्छता के दावों की खुली पोल, ईओ को नोटिस..

Mon, 20 Jul 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
lean poll claims open, notice to EO
जौनपुर। शहर की बदतर सफाई व्यवस्था की बार-बार हकीकत दिखाने के बाद भी नगर पालिका के जिम्मेदार मानने को तैयार ही नहीं है। अब डीएम ने खुद उन्हें आइना दिखाया है। नगर के विभिन्न मोहल्लों से गोपनीय रिपोर्ट मंगाकर नगर पालिका के ईओ से जवाब मांगा है कि आखिर यहां गंदगी के लिए कौन जिम्मेदार है। उन्होंने संबंधितों पर कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए ईओ को स्पष्टीकरण प्रस्तुुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। सफाई सिर्फ सड़कों पर होती है। कोई भी मोहल्ला ऐसा नहीं है, जहां गंदगी का ढेर न लगा हो। रोजाना लोग नगर पालिका के जिम्मेदारों से इसकी शिकायत करते रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों के रुख पर कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा। पिछले दिनों जिले के नोडल अधिकारी के. रवींद्र नायक ने हुसैनाबाद और मतापुर मोहल्लों का निरीक्षण किया था। गंदगी का ढेर देख तमतमाए नोडल अधिकारी ने ईओ को कड़ी फटकार लगाई और 24 घंटे में सफाई कराने के निर्देश दिए थे। वहां तो सफाई हो गई, मगर अन्य क्षेत्रों में स्थिति जस की तस है। सफाई को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद डीएम ने अपने स्तर से इसकी पड़ताल कराई। विद्युत वितरण निगम कार्यालय, हुसैनाबाद में जफराबाद रोड, कजगांव रोड, वनविहार रोड भूपतपट्टी, मौर्य मार्केट वाजिदपुर, नईगंज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सिपाह रेलवे क्रॉसिंग सहित एक दर्जन से अधिक स्थानों पर जांच टीम जहां भी गई, वहां कूड़े का ढेर मिला। डीएम ने इस पर नाराजगी जताते हुए ईओ से कूड़े का ढेर न हटाए जाने का कारण पूछा है। 24 घंटे की मोहलत के साथ नोटिस देकर जवाब मांगा है कि इस गंदगी के लिए कौन जिम्मेदार है और उसके विरुद्ध क्या कार्रवाई की जा रही है। इन स्थानों पर तत्काल सफाई के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed