फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Land grabbed by the bandits showing dead

मृत दिखा पट्टीदारों ने हड़प ली जमीन

Wed, 19 Jul 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर Updated Wed, 19 Jul 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Land grabbed by the bandits showing dead
मड़ियाहूं में जनता की समस्या सुनते कमिश्नर और आला अधिकारी।
वाराणसी मंडल के आयुक्त नितिन रमेश गोकर्ण व डीआईजी दीपक रतन भी मड़ियाहूं तहसील में लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश अधिकारियों को दिया। जिले के सभी तहसीलों में आए 943 प्रार्थना पत्रों में से 876 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण नहीं हो सका। मात्र 67 प्रार्थना पत्र ही निस्तारित हो सका।
विज्ञापन


 बरसठी के भदरांव गांव की प्रमिला ने तहसील दिवस में कमिश्नर को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें महिला की बात सुनने के बाद कमिश्नर ने एसडीएम से तत्काल शाम तक महिला का नाम खतौनी में दर्ज करने का निर्देश दिया। भदरावं गांव की महिला के पति की मौत कुछ वर्ष पहले हो चुकी है। पट्टीदार रामदेव, देवीचरन, व राजकुमारी ने परिवार रजिस्टर में सेक्रेटरी से मिलकर छेड़छाड़ कर प्रमिला को मृत दिखाकर उसकी जमीन अपने नाम दर्ज करा लिया। इसकी जानकारी प्रमिला को हुई तो उसने तहसील दिवस से लेकर डीएम तक गुहार लगाई। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उसके बाद वह सीएम को प्रार्थना पत्र देकर जांच कर कार्यवाही की मांग की। वहां से जांच के लिए डीएम से बीडीओ के पास आई। रिपोर्ट में लिखा गया है कि वीडीओ प्रमोद विश्वकर्मा ने नाजायज लाभ लेकर जिंदा महिला को मृत दिखा दिया है। उसके बाद से महिला कार्यवाही के लिये तहसील के चक्कर काटती रही। लेकिन कार्यवाही नहीं हुई। इसके बाद महिला ने तहसील दिवस में कमिश्नर को मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन


  आयुक्त ने कहा कि तहसील दिवस में लगभग 80 प्रतिशत शिकायतें पुलिस विभाग से सम्बन्धित है। साथ ही फसली ऋण माफी योजना में आधार कार्ड को बैकं खाते से जुड़वाने का निर्देश दिया। मड़ियाहूं तहसील दिवस में 227 प्रार्थना  पत्र आए थे। जिसमें से आठ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष  प्रार्थना पत्रों को जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को देते हुए एक सप्ताह में निस्तारित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


  उन्होंने तहसील दिवस में लम्बित शिकायती प्रार्थना पत्रों की विभागवार समीक्षा करते हुए तत्काल गुणवत्तायुक्त निस्तारण कराने का निर्देश दिया।  केराकतः स्थानीय तहसील के सभागार में उपजिलाधिकारी जगदम्बा प्रसाद सिंह ने जन समस्याएं सुनी। जिसमें आए 151 प्रार्थना पत्रों में से सात प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया।  शाहगंज: मुख्य राजस्व अधिकारी ने शाहगंज तहसील सभागार में जन समस्याएं सुनी।

   इस दौरान आए कुल 146 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर सात प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हो सका। शेष 139 प्रार्थना पत्रों को निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दे दिया गया। बदलापुर- एडीएम वित्त व राजस्व आरपी मिश्रा ने बदलापुर तहसील दिवस में जन समस्याएं सुनकर निस्तारित किया। इस दौरान आए कुल 97 प्रार्थना पत्रों में से मात्र 15 प्रार्थना पत्रों का निस्तारित किया गया।


शेष प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को निस्तारित करने के लिए दे दिया गया। इस अवसर पर सभी तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।  मछलीशहर: एसडीएम रामपति विंद ने मछलीशहर तहसील दिवस में जन समस्याएं सुनकर निस्तारित किया। इस दौरान आए कुल 210 प्रार्थना पत्रों में से मात्र 19 प्रार्थना पत्रों का निस्तारित किया गया। शेष प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को निस्तारित करने के लिए दे दिया गया। इस अवसर पर सभी तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। सदर: एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शनी ने सदर तहसील दिवस में लोगों की समस्याएं सुनकर निस्तारित की। इस दौरान आए कुल 112 प्रार्थना पत्रों में से मात्र 11 प्रार्थना पत्रों का निस्तारित किया गया। शेष प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को निस्तारित करने के लिए दे दिया गया। इस अवसर पर सभी तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed