फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur Triple Murder Young man released from jail cremates father and brothers

Jaunpur Triple Murder: जेल से छूटे युवक ने पिता और भाइयों को दी मुखाग्नि, तीन पुलिसकर्मी को किया गया निलंबित

Mon, 26 May 2025 09:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 26 May 2025 09:18 PM IST
सार

एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से जिले में सनसनी का माहौल है। मृतक के तीसरे बेटे ने चिता को मुखाग्नि दी। उसे पेरोल पर छोड़ा गया। दूसरी तरफ, एसपी ने जफराबाद के तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Jaunpur Triple Murder Young man released from jail cremates father and brothers
चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों और परिजनों से बातचीत करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र में हुए तीन लोगों की हत्या के बाद जिले में सनसनी का माहौल है। मृतक लालजी के तीसरे बेटे जिलाजीत ने शाम करीब साढ़े सात बजे पिता और दोनों भाइयों को मुखाग्नि दी। एक साथ एक ही परिवार की तीन चिताएं देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन

दूसरी तरफ, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने प्रभारी निरीक्षक जफराबाद जय प्रकाश यादव, हल्का प्रभारी धनुषधारी पांडेय और सिपाही रामनरेश को निलंबित कर दिया है। बताया गया कि इस थाना क्षेत्र में अपराध की कई घटनाएं हो रही थीं। एक भी खुलासा न होने के कारण एसपी ने एक्शन लिया और तीन पुलिसकर्मियों पर गाज गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर में तिहरे हत्याकांड ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। जफराबाद थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कांध में सोमवार की सुबह सैकड़ों लोगों की भीड़ आ गई। परिजनों के आने से पहले पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। इसको लेकर परिजनों ने अपनी नाराजगी जताई।

विज्ञापन

मोहम्मदपुर कांध निवासी लालजी का कचगांव अंडरपास के पास लोहे की चूड़ी पेरने की वर्कशॉप  है। यहां वे अपने दो बेटों के साथ काम करते हैं। काम ज्यादा होने से बीती रात अपने बेटे गुड्डू और यादवीर के साथ रुक गए। परिजन भी समझ गए कि काम ज्यादा होगा, इसलिए वे लोग नहीं आए होंगे।

सोमवार की सुबह लालजी का बहनोई नाश्ता लेकर पता करने पहुंचा था कि आखिर तीनों लोगों को वर्कशॉप में क्यों देर हुई। वर्कशॉप के बाहर खून देख वे हतप्रभ रह गए। अंदर पहुंचे तो उनकी चीख निकल पड़ी। वर्कशॉप के अंदर लालजी के साथ गुड्डू और यादवीर की लाश पड़ी थी।

सिरकोनी के क्षेत्र के कचगांव-नेवादा हाइवे अंडरपास के समीप रविवार की देर रात हुए तिहरे हत्याकांड स्थल पर सोमवार की दोपहर एडीजी पीयूष मोर्डिया और डीआईजी वैभव कृष्ण ने पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने घटनास्थल पर सभी भौतिक स्थिति का मुआयना किया।

घटना के कारणों को लेकर काफी गंभीरता से चर्चा की। वहां पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। मृतकों के बारे में पूछा। घटना की सभी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी लेते हुए हत्यारों को शीघ्र ही पकड़ने का आवश्यक निर्देश दिए। देखने से प्रतीत हो रहा था कि जैसे रॉड और सरिया से उसके सिर पर मारा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स ने परिवार वालों के आने से पहले ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

चंद मिनट में परिजन भी पहुंच गए। शव को मौके पर न देख परिवार वालों ने विरोध शुरू कर दिया। बाइपास पर जाकर चक्काजाम करने लगे। काफी समझाने के बाद परिवार वाले पोस्टमार्टम हाउस चले गए। घटना स्थल पर फिलहाल अभी काफी मात्रा में पुलिस फोर्स मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed