फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur tops the state in skilled assessment

Jaunpur News: निपुण आकलन में जौनपुर प्रदेश में अव्वल

Mon, 17 Mar 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Jaunpur tops the state in skilled assessment
जौनपुर। निपुण लक्ष्य एप से जनपद के कुल 1961 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे छात्रों का निपुण आकलन कराया गया। इसमें 1757 स्कूल को निपुण बनाकर जनपद पहले स्थान पर रहा। राज्य परियोजना की ओर से सूची जारी की गई है। शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए डायट में अध्ययनरत प्रशिक्षुओं ने प्रथम चरण दिसंबर 2024 में 1245 विद्यालयों एवं द्वितीय चरण फरवरी 2025 में 716 विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा एक व दो के बच्चों का आंकलन किया था। इसमें कुल 1757 विद्यालय निपुण हुए हैं, जो 89.65 फीसदी हैं। यह प्रदेश में प्रथम स्थान रहा है। विद्यालयों का निपुण आकलन डीएलएड प्रशिक्षुओं के माध्यम से पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ समय के भीतर कराया गया था। राज्य परियोजना की ओर से जारी सूची के अनुसार उसमें 1757 विद्यालयों ने निपुण मानकों को प्राप्त किया है। इन निपुण विद्यालयों की संख्या के आधार पर जनपद पहले स्थान पर रहा। डायट प्राचार्य डा. विनोद कुमार शर्मा व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने प्राप्त परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी को बधाई दी। आगामी सत्र में भी निपुण विद्यालय बने रहने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि निपुण भारत मिशन में जनपद जौनपुर ने अभूतपूर्व प्रगति हासिल की है। जिन विद्यालयों में निपुण आकलन इस सत्र में हो सका अथवा जो विद्यालय किसी कारण वश निपुण नहीं हो पाए वह सभी एक सुनियोजित तरीके से आगामी सत्र की रणनीति अभी से तैयार कर लें। समस्त प्रशिक्षुओं के साथ आकलन कार्य में सहयोग करने वाली टीम को शुभकामना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed