{"_id":"638832a837e39d1d8e2e457b","slug":"jaunpur-accident-roadways-bus-ran-over-three-people-one-died-villagers-blocked-lucknow-varanasi-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur: रोडवेज बस ने मॉर्निंग वॉक के लिए निकले तीन लोगों को रौंदा, एक की मौत, ग्रामीणों ने हाइवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur: रोडवेज बस ने मॉर्निंग वॉक के लिए निकले तीन लोगों को रौंदा, एक की मौत, ग्रामीणों ने हाइवे किया जाम
Thu, 01 Dec 2022 10:21 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 01 Dec 2022 10:21 AM IST
सार
खुशालपुर निवासी गुणवान व रोहित उर्फ साहुल यादव वाराणसी जाने के लिए घर से निकले थे। सड़क पर वाहन का इंतजार कर रहे थे इसी दौरान लखनऊ की ओर से आ रही रोडवेज बस ने पुलिया में टक्कर मारते हुए दोनों को रौंद दी। मॉर्निंग वॉक पर निकले चुरावनपुर निवासी मनोज सिंह को भी रौंद दिया।
विज्ञापन
रोडवेज बस ने तीन लोगों को रौंदा एक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर में बक्सा थाना क्षेत्र के लखनीपुर गांव के पास वाराणसी- लखनऊ हाईवे पर बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे एक रोडवेज बस ने तीन लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पहुंचे ग्रामीणों ने सड़क पर पत्थर रखकर जाम लगा दिया। उनकी मांग है कि मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए और आरोपी बस चालक को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सदर, एसडीएम सहित कई थानों की पुलिस पहुंच गई है। करीब तीन घंटे से हाईवे जाम है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक खुशालपुर निवासी गुणवान (28) व रोहित उर्फ साहुल यादव (30) वाराणसी जाने के लिए घर से निकले थे।
सड़क पर वाहन का इंतजार कर रहे थे इसी दौरान लखनऊ की ओर से आ रही रोडवेज बस ने पुलिया में टक्कर मारते हुए दोनों को रौंद दी। मॉर्निंग वॉक पर निकले चुरावनपुर निवासी मनोज सिंह को भी रौंद दिया। इस हादसे में साहुल यादव की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दोनों घायलों को ग्रामीणों ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन